बालों का झड़ना करना है कम, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
बालों को घना करने के लिए हेल्दी फूड खाना भी जरूरी होता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 Aug 2017 5:49 PM GMT
बालों के झड़ने की समस्या आम बात है। जब यह परेशानी बढ़ने लग जाए तो आपके लिए दिक्कत हो सकती है।
इसके अलावा सही तरीके से देखभाल ना करने पर भी बाल झड़ते हैं।
बालों को झड़ने से बचाने और घना करने के लिए अपनाएं ये टिप्स...
इसे भी पढ़ें- 7 दिन में घटाएं चेहरे की चर्बी, इन घरेलू नुस्खों से
1. आलू का रस
- आलू में विटामिन ए, बी और सी मौजूद होता है। आलू के रस को लगाने से बाल मजबूत होते हैं।
2. आंवला
- आंवला बालों के लिए फायदेमंद होता है। यह बालों का झड़ना कम करता है।
3. हिना
- हिना में अंडा, चाय पत्ती का पानी, दही और नींबू मिलाकर रात को रख दें। सुबह इस मिश्रण को बालों में लगाकर सूखने दें।
- बाद में पानी से धो लें। बाल मुलायम और घने होते हैं।
4. तनाव
- स्ट्रेस के कारण भी बाल कम और सफेद होते है इसलिए इन सब से बचने के लिए कोशिश करे की तनाव रहित रहे।
5. जैतून का तेल
- जैतून का तेल बालों को घना और झड़ने से रोकता है। जैतून का तेल गर्म करके बालों की मालिश करने के 3 मिनट बाद शैम्पू से धो लें।
इसे भी पढ़ें- कर्ली बालों को ऐसे करें सीधा, अपनाएं ये टिप्स
6. प्याज का रस
- प्याज का रस बालों की जड़ों में लगाने से बाल बढ़ते और घने होते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story