मुलायम होंठ के लिए अपनाएं ये तरीके, जल्द दिखेगा असर
ज्यादातर लोग चेहरे के निखार के लिए न जाने कितने प्रयास करते हैं। चेहरे को सुंदर बनाने के चक्कर में वह होंठों की देखभाल करना भूल जाते हैं। होंठों की सही तरह से देखभाल न होने पर होंठों का रंग अलग हो जाता है और वह रूखे हो जाते हैं। होंठों की ऐसी स्थिति होने के कारण चेहरे की सुंदरता फीकी पड़ जाती है।

चेहरे की सुंदरता के लिए बहुत जरूरी है कि आपके होंठ भी मुलायम और खिले-खिले से रहें, इसके लिए बहुत जरूरी है कि होंठों में नमी बनी रहे।
आज की इस रिपोर्ट में हम आपको होंठ मुलायम करने के घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं। नुस्खे जानने से पहले बहुत जरूरी है कि आखिर होंठ के फटने और रूखे होने के क्या-क्या कारण होते हैं।
यह भी पढ़ें: तेज धूप का स्किन पर नहीं होगा कोई असर, अपनाएं ये तरीके
रूखे होंठ का कारण
- होंठों को चबाना
- होंठों पर धूप का असर
- मुंह से सांस लेना
- शरीर में पानी की कमी
- शरीर में विटामिन्स की कमी
- किसी प्रकार की कोई एलर्जी होना
- किसी दवा के सेवन के कारण
अपनाएं ये तरीके
- अगर किन्हीं कारणों से आपके होंठ बार-बार रूखे हो जाते हैं तो नियमित रूप से बादाम का तेल लगाने से आराम मिलता है।
- शुगर से होठों पर स्क्रब करने पर होंठ के डेड सेल्स हट जाते हैं और वह मुलायम होते हैं।
- दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाते हुए पेस्ट बनाकर होंठों पर लगाएं और 5 मिनट बाद पानी से धो लेने पर होंठ मुलायम हो जाते हैं।
- फटे होंठों पर शहद और चीनी से स्क्रब बनाकर करने से आराम मिलता है।
- रूखे और फटे होंठों पर टमाटर का पेस्ट 15 मिनट लगाने से होंठ मुलायम हो जाते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App