घरेलू उपचार: गर्मी में ऐसे निखारें त्वचा की रंगत
ब्यूटी एक्सपर्ट/बबीता बत्राCreated On: 16 April 2017 2:27 PM GMT

नारियल का तेल कोहनियों और घुटनों के कालेपन को दूर करने के लिए एक अच्छा उपचार है। इसमें विटामिन-ई होता है, जो त्वचा को मॉयश्चराइज करने के साथ कालेपन को दूर करता है। नहाने के बाद एक दो मिनट नारियल तेल से मसाज जरूर करें। इसके अलावा एक चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच नीबू रस मिलाकर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद इसे पानी से धो दें। इसे आप दिन में एक बार कर सकती हैं। आप चाहें, तो एक चम्मच अखरोट के पावडर में नारियल तेल की मात्रा उतनी ही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाकर कालेपन वाली जगह पर लगाएं। सूख जाने पर रगड़ कर साफ कर दें। इससे कालापन दूर हो जाता है।
Next Story