सर्दियों में होंठ फट जाए तो अपनाएं ये उपाय
कई बार होंठों से खून तक निकलने लगता है

X
haribhoomi.comCreated On: 8 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. होंठ आपके व्यक्तित्व को निखारने का काम करता है।और अक्सर सर्दियों में होंठ फट जाते हैं। ऐसा शरीर में विटामिन्स औप पानी की कमी की वजह से होता है। लेकिन अगर सर्दियों में आप अपने होंठों का केयर नहीं करेंगे तो आपके खूबसूरत होंठ फट सकते हैं, जो चेहरे पर बेहद भद्दे लगते हैं। दरअसल, आपके लिप्स की स्किन फेस के मुकाबले अलग होती है जिसकी वजह से इसके फटने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में अपने नरम होंठों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है क्योंकि अगर आप अपने फटे होंठों का ख्याल नहीं रखेंगे तो आपके होंठों से खून तक निकलने लगेगा और आपको दर्द का सामना तक करना पड़ सकता है। ओनलीमाईहेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, आपको बताते हैं अगर इस सर्द मौसम में आपके होंठ फट जाए तो अपनाएं उपाय
- अपने फटे होंठों पर शहद लगाएं और थोड़ी देर के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। फिर इसके ऊपर से जरा सी ग्लिसरीन लगा लें। ग्लिसरीन को करीब 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब गुनगुने पानी से इसे धीरे-धीरे हटाएं। ऐसा हर दिन करें।
- नारियल का तेल सूखे होंठों के लिए बेहद कारगर उपचार है। आप नारियल तेल को होंठों पर किसी भी टाइम लगा सकते हैं।
- खीरा सेहत के लिए अच्छा तो होता ही है साथ ही खीरा फटे होंठों को ठीक करने में भी फायदेमंद है। इसके रस को अपने लिप्स पर लगाएं। परिणाम खुद दिखने लगेगा।
- एलोवेरा जैल लगाने से फटे होंठों से छुटकारा मिलता है। इससे होंठ मुलायम होते हैं।
- ध्यान रखें शरीर में विटामिन बी, आयरन और फेटी एसिड की कमी न होने दें।
- पानी पीते रहें होंठों को सूखने न दें।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story