TIPS: घर में ही बनाएं नेचुरल लिप बाम: होंठ रहेंगे पिंक एंड सॉफ्ट
लिप्स को मॉयश्चराइज करने के लिए महिलाएं अकसर लिप बाम का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन मार्केट में मिलने वाले लिप बाम में केमिकल्स मिले होते हैं। अगर आप नेचुरल लिप बाम यूज करना चाहती हैं तो घर पर होममेड लिप बाम बनाएं। जानिए, कैसे बनाएं नेचुरल लिप बाम।

लिप्स को मॉयश्चराइज करने के लिए महिलाएं अकसर लिप बाम का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन मार्केट में मिलने वाले लिप बाम में केमिकल्स मिले होते हैं। अगर आप नेचुरल लिप बाम यूज करना चाहती हैं तो घर पर होममेड लिप बाम बनाएं। जानिए, कैसे बनाएं नेचुरल लिप बाम।
अगर आपके होंठ रूखे और फटे हुए हैं तो बार-बार लिप बाम इस्तेमाल करना पड़ता है, लेकिन फिर भी होंठ नरम-मुलायम नहीं हो पाते हैं। जबकि होममेड लिप बाम का इस्तेमाल करने पर कुछ ही दिनों में रिजल्ट मिल जाता है, रूखे होंठों की समस्या दूर होने लगती है। साथ ही होंठों का कालापन भी दूर होता है।
हनी लिप बाम
इस बाम को बनाने के लिए शहद, ऑयल और बीवैक्स की जरूरत होती है। जहां शहद लिप्स को मॉयश्चराइज करता है, वहीं बीवैक्स लिपबाम की शेल्फ लाइफ को बढ़ाता है। हनी लिप बाम में बादाम तेल, तिल का तेल, ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक डबल बॉयलर लेकर (इस प्रोसेस में दो बर्तन लिए जाते हैं, एक में पानी डालकर आंच पर रखकर गर्म किया जाता है, इसके ऊपर दूसरे बर्तन को रखकर बाम की सामग्री पिघलाई जाती है) शहद को छोड़कर सारी सामग्री मिलाएं।
पिघलने के बाद इसे हीट से हटाकर एक बाउल में डालें और अब इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स करें, जिससे यह अच्छी तरह क्रीमी हो जाए। आप इस होममेड लिप बाम को किसी छोटी डिब्बी में रखकर, कूल और ड्राय प्लेस में स्टोर करके रखें।
चॉकलेट लिप बाम
चॉकलेट लिप बाम आपके होंठों को नमी देता है। इस लिप बाम को बनाने के लिए सबसे पहले एक डबल बॉयलर लें और फिर उसमें आधा चम्मच शिया बटर, आधा चम्मच कोको बटर और नारियल तेल डालें, धीमी आंच पर लगातार चलाती रहें।
अब इसमें एक टेबल स्पून वैक्स डालकर अच्छे से मिक्स करें। जब वैक्स अच्छी तरह मेल्ट हो जाए तो आप इसे हीट से हटा दें और अब इसमें आप दो-तीन बूंद पिपरमिंट एंसेशियल ऑयल, आधा चम्मच शहद, एक विटामिन ई कैप्सूल,एक चम्मच कोको पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें, थोड़ी देर में यह मिक्सचर स्मूद हो जाएगा। अब आप इसे किसी ट्यूब या टिन बॉक्स में डालें, चॉकलेट लिप बाम तैयार है।
ये भी है असरदार
एक डबल बॉयलर में डेढ़ चम्मच वैक्स, डेढ़ चम्मच शिया बटर, आधा चम्मच जोजोबा ऑयल, आधा चम्मच बादाम का तेल डालकर अच्छी तरह मेल्ट करें। इसके बाद आप इसे आंच से हटाकर ठंडा होने दें।
जब यह ठंडा हो जाए तो आप इसमें 3-4 बूंद पिपरमिंट ऑयल और दस बूंदें विटामिन ई ऑयल इसमें मिक्स कर दें। इसके बाद आप इस लिप बाम को कंटेनर में डालें। यह लिप बाम बनने के बाद थोड़ा हार्ड हो जाता है।
इसलिए आप बाद में इसमें जोजोबा ऑयल और बादाम तेल की कुछ बूंदें भी मिक्स कर सकती हैं। इस लिप बाम से बहुत ज्यादा रूखे,नरम-मुलायम हो जाते हैं। जो भी लिप बाम बनाएं उसका रेग्युलर यूज करें, इससे जल्द ही आपको फायदा होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App