Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Holi Tips : होली के बाद नाखूनों से रंग हटाने के तरीके

रंगों और मस्ती से सराबोर होली आने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। ऐसे में अक्सर हम सभी होली में रंगों के साथ खूब धमाचौकड़ी करते हैं, लेकिन होली के बाद हाथ-पैरों और नाखूनों पर लगा रंग पसंद नहीं आता है। ऐसे में अगर हम होली खेलने से पहले कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। इसलिए आज हम आपको नाखून से रंग हटाने के तरीके बता रहे हैं।

Holi Tips : होली के बाद नाखूनों से रंग हटाने के तरीके
X

Holi 2019 : रंगों और मस्ती से सराबोर होली आने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। ऐसे में अक्सर हम सभी होली में रंगों के साथ खूब धमाचौकड़ी करते हैं, लेकिन होली के बाद हाथ-पैरों और नाखूनों पर लगा रंग पसंद नहीं आता है। ऐसे में अगर हम होली खेलने से पहले कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। इसलिए आज हम आपको नाखून से रंग हटाने के तरीके बता रहे हैं।

Holi Tips : बच्चों की होली को बनाना है मस्ती से भरा, तो अपनाएं ये टिप्स

मुझे होली खेलना बहुत पसंद है। होली खेलने के बाद स्किन से रंग तो उतर जाता है लेकिन नाखून के कोने में लगे रंग नहीं निकल पाते। कृपया इसको हटाने का कोई उपाय बताएं। -सोनाली, दुर्ग

होली खेलने से पहले नाखूनों पर नेल पेंट लगाएं, इससे होली खेलने के दौरान नाखून पर जो रंग लगेंगे, वो नेल पेंट पर ही लगेंगे और जब नेल पेंट रिमूव करेंगी तो कलर भी उतर जाएगा। इसके अलावा रंग खेलने से पहले कोल्ड क्रीम या ऑलिव ऑयल अंगुलियों पर लगा सकती हैं, इससे बाद में रंग आसानी से छूट जाता है।

मेरी उम्र 32 साल है। अपर लिप हेयर हटाने का सबसे सेफ तरीका क्या -अर्चना, दंतेवाड़ा

अपर लिप हेयर को हटाना थोड़ा पेनफुल होता है, लेकिन इन्हें हटाना भी बहुत जरूरी है। अगर इन्हें न हटाया जाए तो यह चेहरे की खूबसूरती को प्रभावित करता है। अगर आपको भी अपर लिप करवाते समय बहुत दर्द महसूस होता है तो आप कुछ घरेलू तरीके भी अपना सकती हैं। दो नींबू के रस में थोड़ा पानी और चीनी मिलाकर, इस पेस्ट को तब तक मिलाएं, जब तक कि यह पेस्ट पतला ना हो जाए। अब तैयार किए गए पेस्ट को अपने होंठों के ऊपरी हिस्से पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा पानी से साफ कर लें।

मेरी उम्र 34 साल है। मेरी स्किन ऑयली है, पोर्स ओपेन हैं और पिंपल्स के निशान भी हैं। मेरी स्किन के अकॉर्डिंग मुझे कौन-सा फेशियल करवाना चाहिए ? -आशा, चांपा

चेहरे से ऑयल हटाने के लिए आइस क्यूब फेशियल बढ़िया उपाय है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने के साथ-साथ चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं और स्किन भी टाइट होती है। इसके साथ ही चेहरा भी फ्रेश दिखाई देता है। इसके लिए मुट्ठीभर बर्फ के टुकड़ों को किसी कपड़े में लपेटकर, हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में चेहरे पर मसाज करें। आप इसमें लैवेंडर या जैस्मिन ऑयल की कुछ बूंदें भी मिला सकती हैं। आइस क्यूब को चेहरे के पोर्स को टाइट बनाने के लिए भी यूज कर सकती हैं। आइस फ्रूट फेशियल से पोर्स में भरी गंदगी और डेड स्किन निकल जाती है। आइस फ्रूट फेशियल बनाने के लिए पानी में स्ट्रॉबेरी, संतरा या नीबू का रस डालकर बर्फ जमा लें, फिर इस बर्फ के टुकड़े से अपनी त्वचा को हल्के-हल्के मसाज करें।

मेरी उम्र 23 साल है। मैं पिछले 5 साल से फेयरनेस क्रीम लगा रही हूं। पहले तो चेहरा ठीक लगता था लेकिन अब उसका असर दिखाई नहीं देता। कृपया चेहरे की रंगत साफ करने के लिए कोई घरेलू उपाय बताएं? -जया, भिलाई

संतरा विटामिन-सी से भरपूर होता है। इसे स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। संतरा खाने और लगाने से भी त्वचा सेहतमंद होती है। त्वचा का रंग निखारने के लिए रोज संतरे का जूस चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। अगर चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो संतरे के छिलकों का उपयोग करें। संतरे के छिलकों को छांव में सुखाकर पाउडर बना लें। यह पाउडर एक चम्मच कच्चे दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। कुछ दिनों में इसका असर नजर आने लगेगा।

मेरी उम्र 22 साल है। पिछले 1 साल से बाल बहुत झड़ रहे हैं। कई सारे शैंपू भी यूज करके देख लिए लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है। मैं क्या करूं?-तमन्ना, कोरबा

आधुनिक जीवनशैली, तनाव, प्रदूषण बाल गिरने की वजह बनते हैं। बाल गिरने का ठीक से कारण समझने के लिए सबसे पहले आपको डॉक्टर से मिलकर थाइरॉयड, लीवर, हार्मोन, हीमोग्लोबिन, आयरन और विटामिन बी-12 से जुड़ी जांच करानी चाहिए, ताकि पोषक तत्वों की कमी और सटीक कारण का पता चल सके। अधिकतर शैंपू में सल्फर होता है, जो हेयर स्केल्प के नेचुरल ऑयल को हटा देता है। इसलिए आपको हर्बल शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story