होली रेसिपी : घर पर ऐसे बनाएं मुंह में घुलने वाली स्वादिष्ट ''बालूशाही'', ये है रेसिपी
होली 21 मार्च को पूरी देश ही नहीं दुनिया में बड़ी ही धूमधाम से मनाई जाएगी। वैसे तो होली पर सभी घरों में गुजिया बनाई जाती है। लेकिन बालूशाही एक ऐसी मिठाई है जिसे आमतौर पर लोग बाजार से लाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर हम कहें कि आप घर में भी मुंह में घुलने वाली बालूशाही बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं। इसलिए आज हम आपको होली के खास अवसर के लिए बालूशाही रेसिपी (BaluShahi Recipe) बता रहे हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 March 2019 12:26 PM GMT
Holi Special Recipe : होली 21 मार्च को पूरी देश ही नहीं दुनिया में बड़ी ही धूमधाम से मनाई जाएगी। वैसे तो होली पर सभी घरों में गुजिया बनाई जाती है। लेकिन बालूशाही एक ऐसी मिठाई है जिसे आमतौर पर लोग बाजार से लाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर हम कहें कि आप घर में भी मुंह में घुलने वाली बालूशाही बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं। इसलिए आज हम आपको होली के खास अवसर के लिए बालूशाही रेसिपी (BaluShahi Recipe) बता रहे हैं।
Holi Gujiya Recipe : होली पर ऐसे बनाएं गुजरात की मशहूर 'घुघरा' गुजिया, ये है घुघरा गुजिया रेसिपी
बालूशाही रेसिपी सामग्री (BaluShahi Recipe Ingredients)
मैदा - 1½ कप
बेकिंग सोडा - 2 चुटकी
घी - 4 बड़े चम्मच, मोयन के लिए
दही - 3 बड़े चम्मच
पानी - आटा गूंथने के लिए
घी - तलने के लिए
चाशनी के लिए
शक्कर - 2 कप
पानी - 1 कप
इलायची - 2
सजाने के लिए
पिस्ता - 2 बड़े चम्मच (लंबे कटे हुए)
Holi Gujia Recipe : होली पर ऐसे बनाएं महाराष्ट्र की मशहूर 'करंजी', ये है करंजी गुजिया रेसिपी
बालूशाही रेसिपी विधि (BaluShahi Recipe Process)
1.बालूशाही रेसिपी (BaluShahi Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में चीनी और पानी को मिलाकर धीमी आंच पर चाशनी बनने के
लिए लगभग 10 मिनट तक पकाएं।
2. इसके बाद इलायची को छीलकर दरदरा पीस लें और चाशनी में मिला लें।
3. अब एक बड़े बर्तन मैदा और खाने वाला बेकिंग सोडा को एक-एक कर छान लें।
4. इसके बाद उसमें घी मिलाएं और हाथों की मदद से अच्छे से मिक्स करके दही मिलाते हुए एक सख्त आटा गूंदें। ज़रूरत के मुताबिक आटे में पानी मिलाएं और आटे को गीले कपड़े से ढककर करीब 1 घंटे के लिए अलग रख दें।

5. अब आटे को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट लें, फिर हाथों की मदद से आटे की लोई को गोल बनाकर थोड़ा चपटा कर लें और अंगूठे से दबाकर बीच में छेद बनाएं।
6. इसके बाद एक कढ़ाही में तेल या घी गर्म करें,फिर उसमें बालूशाही को डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेंके लें।
7. अब सिंकी हुई बालूशाही को नैपकीन वाली प्लेट में निकालें और ठंडा होने के लिए रख दें।
8. कुछ देर बाद बालूशाही को चाशनी में करीब 30 मिनट के लिए डालकर रखें।
9. 30 मिनट बाद बालूशाही को चाशनी से बाहर एक प्लेट में निकालें और कटे हुए पिस्ते से गार्निश करके होली पर मेहमानों को सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Holi Holi 2019 Happy Holi Happy Holi 2019 BaluShahi Recipe BaluShahi Recipe in hindi BaluShahi banane ki vidhi BaluShahi banane ka tareeka BaluShahi banane ka tarika BaluShahi kaise banayen BaluShahi me kya kya dale BaluShahi ghar par kaise banye Holi Recipe Holi Recipe in hindi holi Special BaluShahi Recipe Traditional BaluShahi Recipe होली होली 2019 स्वीट रेसिपी पारंपरिक होली मिठाई पारंपरिक होल�
Next Story