Holi Gujia Recipe : होली पर ऐसे बनाएं महाराष्ट्र की मशहूर ''करंजी'', ये है करंजी गुजिया रेसिपी
होली 21 मार्च को है। ऐसे में हर घर में होली की मिठाईयां और पकवान बनने के शुरुआत हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी होली पर घर में गुजिया बनाने वाली हैं, तो इस बार महाराष्ट्र स्टाइल में गुजिया बनाएं। महाराष्ट्र में गुजिया को करंजी कहा जाता है। इसलिए आज हम आपको होली के खास मौके पर करंजी यानि महाराष्ट्र की गुजिया रेसिपी (Karanji Maharashtra Gujiya Recipe) बता रहे हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 16 March 2019 7:13 PM GMT
Holi Gujia Recipe : होली 21 मार्च को है। ऐसे में हर घर में होली की मिठाईयां और पकवान बनने के शुरुआत हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी होली पर घर में गुजिया बनाने वाली हैं, तो इस बार महाराष्ट्र स्टाइल में गुजिया बनाएं। महाराष्ट्र में गुजिया को करंजी कहा जाता है। इसलिए आज हम आपको होली के खास मौके पर करंजी यानि महाराष्ट्र की गुजिया रेसिपी (Karanji Maharashtra Gujiya Recipe) बता रहे हैं।
करंजी (गुजिया) रेसिपी सामग्री (Karanji Gujiya Recipe Ingridents)
कोटिंग के लिए:
मैदा - 1 कप
रवा / सूजी - 1/4 कप
नमक - एक चुटकी
तेल - 2 बड़े चम्मच
भरावन के लिए:
खसखस दाना - 1 चम्मच
रवा - 1 बड़ा चम्मच
सूखा नारियल - 1/2 कप कसा हुआ
चीनी - 1/4 कप पाउडर
इलायची पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
ड्राई फ्रूट - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुए)
घी - 1 बड़ा चम्मच घी
कॉर्न फ्लोर (मकई का आटा) - 1 टी स्पून
करंजी के लिए:
दूध
तेल - तलने के लिए
करंजी (गुजिया) रेसिपी विधि (Karanji Gujiya Recipe Process)
1. करंजी (गुजिया) रेसिपी (Karanji Gujiya Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा छान लें और उसमें नमक, सूजी, तेल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
2. इसके बाद मैदे, सूजी के मिश्रण में दूध डालते हुए एक सख्त आटा गूंद लें और ढककर करीब 1 घंटे के लिए अलग रख दें।
3. अब एक पैन में खसखस को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनकर एक बॉउल में अलग रख लें।
4. इसके बाद पैन में सूजी डालें और सुनहरा होने तक धीमी आंच पर भून लें।
5. अब खसखस वाले बॉउल में भुनी हुई सूजी, सूखा कद्दूकस किया हुआ नारियल, पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर, बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
6. इसके बाद एक बॉउल में घी लें और इसे चिकने और मुलायम होने तक अच्छे से फेंट लें।
7. अब घी वाले बॉउल में मकई का आटा मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
8. इसके बाद पहले से गूंदे हुए आटे को 3 टुकड़ों में बांट लें, फिर एक बेलन की मदद से पतली रोटी की तरह बेल लें।
9. अब बेली हुई रोटी पर घी और मकई के आटे का मिश्रण फैलाते हुए लगाएं।
10. इसके बाद मिश्रण के ऊपर एक बेली हुई रोटी रखें और फिर एक बार फिर घी और मकई के आटे का मिश्रण लगाएं और उस पर एक और बेली हुई रोटी रखें।
11. तीसरी रोटी के ऊपर भी घी और मकई के आटे का मिश्रण लगाएं, इसके बाद तीनों रोटियों का रोल बना लें। फिर इन रोल को छोटी-छोटी बॉल्स में काट लें।
12. पूरियों में स्टफिंग भरें और किनारों पर थोड़ा सा दूध लगाकर करंजी को सील कर दें।
13. करंजी के किनारों को सील करने के लिए कांटे की मदद से एक डिज़ाइन बनाएं या आप पिज्जा कटर से करंजी के किनारों को काट सकते हैं। करंजी तलने के लिए तैयार है।
14. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और एक करंजी को तलने के लिए गर्म तेल में डालकर दोनों तरफ से धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेंक लें।
15. अब तैयार करंजी को टिशू पेपर पर निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
16. तैयार करंजी (गुजिया) को एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Holi Holi 2019 Happy Holi Happy Holi 2019 gujia recipe gujia special recipe gujia hindi recipe gujia recipe in hindi gujia recipe hindi guja banane ki vidhi gujaia banane ka tareeka gujia banane ka tarika gujia kaise banayen gujia me kya kya dale gujia ghar par kaise banye Maharasthra Gujiya Recipe Karanji Gujiya Recipe Maharasthra Gujiya Recipe in hindi Mawa Gujiya Recipe Holi Recipe Holi Recipe in hindi holi Special Gujiya Recipe Traditional Holi Recipe होली होली 20
Next Story