Holi Gujiya Recipe : होली पर घर में ऐसे बनाएं Tasty छैना गुजिया, ये है छैना गुजिया रेसिपी
आपने आज तक होली पर ड्राईफ्रूट्स से बनी गुजिया का स्वाद चखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी छैना गुजिया के बारे में सुना है अगर नहीं, तो आज हम आपको छैना गुजिया रेसिपी (Chhena Gujiya Recipe) बता रहे हैं। जिससे आप अपने घर पर इस बार एक अलग तरह की गुजिया बनाकर होली पर अपने मेहमानों को गुजिया और छैना का एक साथ स्वाद भी चखवा सकते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 March 2019 12:25 PM GMT
Chhena Gujiya Recipe : आपने आज तक होली पर ड्राईफ्रूट्स से बनी गुजिया का स्वाद चखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी छैना गुजिया के बारे में सुना है अगर नहीं, तो आज हम आपको छैना गुजिया रेसिपी (Chhena Gujiya Recipe) बता रहे हैं। जिससे आप अपने घर पर इस बार एक अलग तरह की गुजिया बनाकर होली पर अपने मेहमानों को गुजिया और छैना का एक साथ स्वाद भी चखवा सकते हैं।
शुगर फ्री गुजिया रेसिपी : शुगर फ्री गुझिया घर में कैसे बनाएं, जानें
छैना गुजिया रेसिपी सामग्री (Chhena Gujiya Recipe Ingredients)
• दूध - 500 मिली
• नींबू का रस या सिरका - 1 छोटा चम्मच
• चीनी - 1 कप
• सूखा नारियल - 1 बड़ा चम्मच
• इलायची पाउडर - 1 चुटकी
• बादाम - 1 छोटा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
• काजू - 1 छोटा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
• आटा - 1 कप
• चावल का आटा - 1/2 कप
• नमक - 1 चुटकी
• तलने के लिए तेल
• पानी - आवश्यकतानुसार
Holi Gujia Recipe : घर पर होली में ऐसे बनाएं स्वादिष्ट 'राजस्थानी चूरमा गुजिया'
छैना गुजिया रेसिपी विधि (Chhena Gujiya Recipe Process)
1. छैना गुजिया रेसिपी (Chhena Gujiya Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध उबाल लें और फिर उसमें नींबू का रस या सिरका डालकर छैना बना लें और अलग रख दें।
2. इसके बाद एक पैन गर्म करें और उसमें चीनी डालकर कुछ देर पकाएं फिर छैना, सूखा कसा हुआ नारियल,इलायची पाउडर, बादाम, काजू डालें और अच्छी तरह मिला लें।
3. अब एक बड़े बर्तन में आटा, चावल का आटा, नमक, तेल को मिक्स कर लें, फिर थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए एक सख्त आटा गूंद लें।
4. इसके बाद आटे को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट लें और बेलन की मदद से छोटी-छोटी पूरियां बेल लें।
.jpg)
5. अब एक-एक कर पूरी को गुजिया सांचे में रखें, फिर उसमें छैना और सूखे मेवे के मिश्रण को रखकर सांचें को हाथ की मदद से कसकर बंद कर दें।
6. इसके बाद पूरी के किनारों पर थोड़ा सा पानी लगाएं फिर हाथ की मदद से सांचें को बंद करें, एक्स्ट्रा पूरी के हिस्से को अलग कर दें।
7. अब एक कढ़ाही में तेल या घी गर्म करें और फिर उसमें एक-एक कर गुजिया डालकर धीमी आंच पर दोनों तरफ से सेंक लें।
8. इसके बाद गुजिया को नैपकीन वाली प्लेट में निकालकर एक्स्ट्रा तेल अलग कर दें।
9. अब तैयार छैना गुजिया रेसिपी (Chhena Gujiya Recipe) को एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें या सर्विंग प्लेट में रखकर होली पर मेहमानों को सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Holi Holi 2019 Happy Holi Happy Holi 2019 gujia recipe gujia special recipe gujia hindi recipe gujia recipe in hindi gujia recipe hindi gujia banane ki vidhi gujaia banane ka tareeka gujia banane ka tarika gujia kaise banayen gujia me kya kya dale gujia ghar par kaise banye Chhena Gujiya Recipe Chhena Gujiya Recipe in hindi Gujiya Recipe Sugar Free Gujiya Recipe Mawa Gujiya Recipe Holi Recipe Holi Recipe in hindi holi Special Gujiya Recipe Traditional Holi Recipe होली हो
Next Story