Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Holi Gujiya Recipe : होली पर ऐसे बनाएं राजस्थान की मशहूर ''चूरमा गुजिया'', ये है ''चूरमा गुजिया'' रेसिपी

होली आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में होली के नाम से सबसे पहले रंगों की फुहार और खाने में गुजिया याद आती है। अगर आप भी इस बार होली पर गुजिया बनाना चाहते हैं,तो आज हम आपको खास राजस्थानी चूरमा गुजिया रेसिपी ( Rajasthani Churma Gujia Recipe) बता रहे हैं। राजस्थानी चूरमा गुजिया,बिना मावा के बनाएं और इस होली के लिये खास गुजिया बना कर परिवार के सभी लोगों को इसके स्वाद से रुबरु कराएं।

Holi Gujiya Recipe : होली पर ऐसे बनाएं राजस्थान की मशहूर चूरमा गुजिया, ये है चूरमा गुजिया रेसिपी
X

Holi Gujia Recipe : होली आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में होली के नाम से सबसे पहले रंगों की फुहार और खाने में गुजिया याद आती है। अगर आप भी इस बार होली पर गुजिया बनाना चाहते हैं,तो आज हम आपको खास राजस्थानी चूरमा गुजिया रेसिपी ( Rajasthani Churma Gujia Recipe) बता रहे हैं। राजस्थानी चूरमा गुजिया,बिना मावा के बनाएं और इस होली के लिये खास गुजिया बना कर परिवार के सभी लोगों को इसके स्वाद से रुबरु कराएं।

'राजस्थानी चूरमा गुजिया' रेसिपी सामग्री (Rajasthani Churma Gujia Recipe Ingredients)

मैदा - 2 कप
घी - 1/4 कप
गेहूं का आटा - 1/3 कप
बेसन - 1/3 कप
चीनी पाउडर - 3/4 कप
चीनी - 2 कप (चाशनी बनाने के लिए)
नारियल - 1/4 कप (कद्दूकस किया हुआ)
काजू - 1/4 कप (बारीक कटे हुए)
बादाम - 1/4 कप (बारीक कटे हुए)
इलायची पाउडर - 1 छोटी चम्मच
दूध - 1/4 कप
केसर धागे - 25-30
तेल - तलने के लिए

'राजस्थानी चूरमा गुजिया' रेसिपी विधि (Rajasthani Churma Gujia Recipe Process)

1. 'राजस्थानी चूरमा गुजिया' रेसिपी (Rajasthani Churma Gujia Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा छान लें और
उसमें धीरे-धीरे घी डालते हुए मिक्स करें।
2. इसके बाद मैदा में थोड़ा-थोड़ा करके गर्म पानी डालते हुए एक सख्त आटा गूंद लें और आटे को 30 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें।
3. अब एक बड़े बर्तन में बेसन, घी को मिक्स करें और उसमें दूध डालते हुए सख्त आटा तैयार कर लें।
4. इसके बाद आटे को थोड़ा तोड़े और हाथ से गोल करके बेलन की मदद से मोटा बेल लें।
5. अब एक पैन या तवा गर्म करें और उसे चिकना कर लें, फिर उसपर बेला हुआ मोटा पराठा डालें और दोनों तरफ से घी लगाकर सुनहरा होने तक सेंक
लें।
6. इसके बाद सिके हुए परांठे को तवे से उतारकर प्याले में निकालकर तोड़ लें। परांठे के ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर जार में डाल कर बारीक पीस लें।
7. अब एक पैन में घी गर्म करें और इसमें पराठें का मिक्सर डालकर चलाते हुए मध्यम आंच पर भून लें। मिश्रण का रंग बदलने पर एक बॉउल में
निकालकर ठंडा कर लें और इसमें पिसी चीनी,कद्दूकस किया हुआ नारियल,कटे हुए काजू-बादाम, इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
8. इसके बाद गुजिया बनाने के लिए आटे के छोटे-छोटे टुकड़े को तोड़कर एक-एक कर पतला बेल लें।
9. अब इन पतली पूरियों को गुजियों के सांचें पर रखें और इसके बीच में चूरमे की फीलिंग भरकर सांचे को बंद करके सील कर दें।
10. इसके बाद गुजियों को कुछ देर रेस्ट करने के लिए रख दें।
11. अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और फिर उसमें एक-एक कर डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक धीमी आंच पर सेंक लें।
12. इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी और चीनी को मिलाकर चाशनी बना लें।
13. अब तैयार चूरमा गुजिया को चाशनी में 30 मिनट के लिए रखें और फिर एक बर्तन में अलग निकाल कर रख दें।
14. अब तैयार राजस्थानी चूरमा गुजिया' को मेहमानों को होली पर सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story