Holi Gujiya Recipe : होली पर घर में ऐसे बनाएं स्वादिष्ट ''गुझिया'', ये है ''रंगीन गुझिया'' रेसिपी
होली का असली मजा तो तब आता है, जब रंगों के संग स्वादिष्ट-मीठे व्यंजनों का भी साथ हो। इसलिए होली के अवसर पर आज हम आपके लिए लेकर आए हैं रंग बिरंगी गुजिया रेसिपी यानि ''कलर्ड गुझिया'' रेसिपी। इन्हें बनाइए और अपनों के संग लीजिए इनका मजा।

X
सुमन अग्रवालCreated On: 19 March 2019 4:43 PM GMT
Holi 2019 : होली का असली मजा तो तब आता है, जब रंगों के संग स्वादिष्ट-मीठे व्यंजनों का भी साथ हो। इसलिए होली के अवसर पर आज हम आपके लिए लेकर आए हैं रंग बिरंगी गुजिया रेसिपी यानि 'कलर्ड गुझिया' रेसिपी। इन्हें बनाइए और अपनों के संग लीजिए इनका मजा।
Holi Gujiya Recipe : होली पर घर में ऐसे बनाएं Tasty छैना गुजिया, ये है छैना गुजिया रेसिपी
'कलर्ड गुझिया' रेसिपी सामग्री (Colored Gujiya Recipe Ingredients)
मैदा: 1 प्याला
घी: 2 बड़े चम्मच
खोया (मावा): 1/2 प्याला (भुना हुआ)
नारियल का बूरा: 2 बड़े चम्मच
छोटी इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
किशमिश: 8-10 दाने
मनपसंद कटा मेवा: 2 बड़े चम्मच
पिसी चीनी : 1/2 प्याला या स्वादानुसार
चाशनी के लिए
गाढ़ी चाशनी : 1/2 प्याला
लाल रंग के लिए गुलाब का शर्बत: 2 छोटे चम्मच
पीले रंग के लिए केसर के धागे: थोड़े-सा
हरे रंग के लिए खसखस का शर्बत : 2 छोटे चम्मच
सजाने के लिए :
चेरी, गुलाब की पंखुड़ी, कटे मेवा: थोड़े-सा
होली रेसिपी : घर पर ऐसे बनाएं मुंह में घुलने वाली स्वादिष्ट 'बालूशाही', ये है रेसिपी
'कलर्ड गुझिया' रेसिपी विधि (Colored Gujiya Recipe Process)
1. 'कलर्ड गुझिया' रेसिपी (Colored Gujiya Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले भरावन की सभी सामग्री मिलाकर मिश्रण तैयार करके अलग रख
लें।
2. मैदे में घी और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर कड़ा आटा गूंथकर 15 मिनट के लिए रख दें। इनकी छोटी-छोटी लोई लेकर पूरी की तरह बेल लें।
3. पूरी को हथेली पर रखकर, 1 चम्मच भरावन का मिश्रण डालकर, किनारों पर पानी लगाकर उसे अच्छे से बंद करके गुझिया बना लें।
4. अब मोटे तले की कड़ाही में घी गरम करके सभी गुझियों को हल्की आंच पर ब्राउन होने तल लें।
5. चाशनी को 3 बराबर भाग में बांट लें। एक भाग में लाल रंग के लिए, गुलाब का शर्बत और उसमें 2 बड़े चम्मच पानी डालकर गरम कर लें।
6. गैस बंद करके गुझिया को लाल चाशनी में डिप करके प्लेट में निकालकर रख लें।
7. इसी तरह खसखस के शर्बत से हरे रंग की गुझिया, केसर के धागे से पीली गुझिया बना लें।
8. तैयार 'कलर्ड गुझिया' (Colored Gujiya Recipe) यानि लाल, पीली और हरी गुझिया को चेरी, गुलाब पंखुड़ी और मेवा से सजाकर सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Holi Holi 2019 Happy Holi Happy Holi 2019 Colored Gujiya Recipe Colored Gujiya Recipe in hindi Colored Gujiya banane ki vidhi Colored Gujiya banane ka tareeka Colored Gujiya banane ka tarika Colored Gujiya kaise banayen Colored Gujiya me kya kya dale Colored Gujiya ghar par kaise banye Holi Recipe Holi Recipe in hindi holi Special Colored Gujiya Recipe Traditional Colored Gujiya Recipe होली होली 2019 स्वीट रेसिपी पारंपरिक होली �
Next Story