Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Holi 2019 : होली के रंग छुड़ाने के घरेलू तरीके

होली इस बार 21 मार्च को है। होली एक अकेला ऐसा त्यौहार है जिसपर लोग दोस्तों और परिवारों वालों को रंग-बिरंगा गुलाल और रंग लगाकर मस्ती करना पसंद करते हैं। लेकिन होली खत्म होने के बाद कैमिकल रंगों की वजह से अक्सर हाथ-पैरों में खुजली और चेहरे पर निशान यात्वचा रोग हो जाते हैं, जो देखने में बेहद अजीब लगते हैं, तो वहीं शरीर से रंग छुड़ाने में भी बेहद मशक्कत करनी पड़ती है। इसलिए आज हम आपको होली आने से पहले होली के रंग छुड़ाने के तरीके (Tips for remove Holi Colors) बता रहे हैं। जिन्हें आजमाकर आप अपनी खूबसूरत और बेदाग त्वचा वापस पा सकें।

Holi 2019 : होली के रंग छुड़ाने के घरेलू तरीके
X

Holi 2019 : होली इस बार 21 मार्च को है। होली एक अकेला ऐसा त्यौहार है जिसपर लोग दोस्तों और परिवारों वालों को रंग-बिरंगा गुलाल और रंग लगाकर मस्ती करना पसंद करते हैं। लेकिन होली खत्म होने के बाद कैमिकल रंगों की वजह से अक्सर हाथ-पैरों में खुजली और चेहरे पर निशान यात्वचा रोग हो जाते हैं, जो देखने में बेहद अजीब लगते हैं, तो वहीं शरीर से रंग छुड़ाने में भी बेहद मशक्कत करनी पड़ती है। इसलिए आज हम आपको होली आने से पहले होली के रंग छुड़ाने के तरीके (Tips for remove Holi Colors) बता रहे हैं। जिन्हें आजमाकर आप अपनी खूबसूरत और बेदाग त्वचा वापस पा सकें।

होली के रंग छुड़ाने के घरेलू तरीके :

होली के रंग छुड़ाने के घरेलू तरीके 1

अगर आपको होली खेलना पसंद है, तो होली खेलने से पहले हाथ-पैरों पर तेल जरूर लगा लें। इससे होली के रंग त्वचा की अंदर नहीं पहुंचेगें और बाद में आसानी से साफ हो जाएगें।

होली के रंग छुड़ाने के घरेलू तरीके 2

होली के रंग छुड़ाने के लिए कभी-कभी भी खुरदुरी चीजों का इस्तेमाल न करें। इससे त्वचा पर रंग साफ होने से ज्यादा निशान पड़ जाते हैं। ऐसे में रंग
वाली जगह पर सूखें रंगों को पहले झाड़कर निकाल दें फिर मॉश्चराइजर से मसाज करते हुए रंग साफ करें।

होली के रंग छुड़ाने के घरेलू तरीके 3

होली के रंग छुड़ाने के लिए किचन में मौजूद हल्दी-बेसन और हल्दी-दही के उबटन का इस्तेमाल करना भी बेहद फायदेमंद रहेगा। उबटन से जहां रंग त्वचा साफ होगा, तो वहीं त्वचा में दही से नमी बनी रहेगी।

होली के रंग छुड़ाने के घरेलू तरीके 4

होली के रंग छुड़ाने के लिए आप हाथ और पैरों का मैनिक्योर और पेडिक्योर भी करवा सकते हैं। इससे भी हाथ-पैरों में रंग छुड़ाने में आसानी होगी साथ ही त्वचा ड्राई होने से भी बच जाएगी।

होली के रंग छुड़ाने के घरेलू तरीके 5

होली पर लोग रंग हाथ-पैरों और चेहरे के अलावा बालों में भी डालना बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप अपने बालों में कोई स्कार्फ बांध कर रखें या
उन पर तेल लगा लें। तो बालों से रंग आसानी से निकल जाएगा। इसके साथ ही अगर होली के रंग गलती से आंखों में चला गया है, तो आंखों से रंग
निकालने के लिए सबसे पहले साफ पानी से आंखें धोएं और आई ड्रॉप या गुलाब जल डालकर कुछ देर बंद रहने दें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story