होली 2018: होली पर नेल्स को दें ''कलरफुल'' टच, ऐसे लगाएं नेल पेंट
होली के मौके पर आप अपने नेल्स को भी कलरफुल नेल पॉलिश से होली टच दे सकती हैं। इससे आपके नेल्स बहुत ही खूबसूरत नजर आएंगे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 March 2018 4:01 PM GMT
होली के अवसर पर जब आप कलरफुल ड्रेसेज, कलरफुल एसेसरीज कैरी कर रही हैं, तो भला नेल्स क्यों बेरंग रहें? इस मौके पर आप अपने नेल्स को भी कलरफुल नेल पॉलिश से होली टच दे सकती हैं। इससे आपके नेल्स बहुत ही खूबसूरत नजर आएंगे।
नेल्स पर सबसे पहले सफेद रंग की नेल पॉलिश अप्लाई करें। इसके बाद दूसरे रंग की नेल पॉलिश से उन पर डॉट्स बनाएं। इससे आपके नेल्स पर होली की रंग-बिरंगी छटा नजर आएगी।
ऐसे लगाएं
- नेल्स पर बेस कलर के तौर पर किसी भी कलर की नेल पॉलिश अप्लाई करें। इसके बाद हर नेल पर अलग-अलग नेल पॉलिश से डॉट्स बना सकती हैं।
- लेकिन हर नेल पर अलग-अलग कलर की नेल पेंट का इस्तेमाल करें।
- जैसे फोर फिंगर में डॉट्स बनाने के लिए अगर रेड कलर का यूज किया है, तो मिडिल फिंगर में पर्पल और रिंग फिंगर में यलो कलर का यूज करें।
- थंब और लिटिल फिंगर में बनाए गए डॉट्स भी अलग-अलग कलर्स की नेल पॉलिश से बनाएं।
यह भी पढ़ें: होली 2018: कैरी करें ऐसी ड्रेसेस, होली का मजा हो जाएगा दोगुना
- लेकिन ध्यान रखें कि बेस कलर और डॉट्स कलर डिफरेंट होना चाहिए।
- अपने नेल्स पर अलग कलर्स से पतली-पतली सिंगल लाइन खींच लें। इससे आपके नेल्स देखने में खूबसूरत लगेंगे।
- आप चाहें, तो सभी अंगुलियों में अलग-अलग कलर की नेल पॉलिश भी लगा सकती हैं। इससे भी आपके हाथ कलरफुल नजर आएंगे।
- आप चाहें, तो सभी नेल्स पर एक ही कलर की नेल पॉलिश का यूज करके नाखून के अंतिम सिरे पर डायगोनल शेप में दूसरे कलर की नेल पॉलिश अप्लाई कर सकती हैं।
- इससे आपके नेल्स का अंदाज बिल्कुल बदल जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story