होली 2018: घर पर ऐसे बनाएं होली के रंग और खेलें ईको फ्रेंडली होली
होली की मस्ती, उत्साह, उमंग तब और भी बढ़ जाता है, जब हम ऑर्गेनिक कलर्स का इस्तेमाल करते हैं। इससे शरीर को कई नुकसान नहीं होता और हम बिना डरे रंग खेल सकते हैं।

X
नम्रता नदीम/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 March 2018 4:52 PM GMT
होली की मस्ती, उत्साह, उमंग तब और भी बढ़ जाता है, जब हम ऑर्गेनिक कलर्स का इस्तेमाल करते हैं। इससे शरीर को कई नुकसान नहीं होता और हम बिना डरे रंग खेल सकते हैं। आप चाहें, तो घर पर ही इन कलर्स को बना सकती हैं। जानिए, कैसे बनाएं ऑर्गेनिक कलर्स।
होली में हर कोई सलाह देता है, केमिकल रंगों से सावधान रहें, दूर रहें। लेकिन कोई यह नहीं बताता कि इन रंगों से दूर रहना है, तो भला किस किस्म के रंगों से होली मनाई जाए? अगर आप भी केमिकल कलर्स से होली नहीं खेलना चाहती हैं, तो ऑर्गेनिक कलर्स यूज करें।
सूखा लाल रंग
- हम सभी जानते हैं कि चंदन हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।
- सूखा लाल गुलाल बाजार से खरीदने की बजाय लाल चंदन का इस्तेमाल करें।
- इसका पावडर बनाकर होली के रंग के तौर पर इस्तेमाल करें।
- चाहें, तो गुड़हल के फूलों को सुखाकर भी पावडर बना सकती हैं।
- इसमें थोड़ा मैदा मिला लें, इससे रंग ज्यादा हो जाएगा।
गीला लाल रंग बनाने के लिए
- लाल चंदन के पावडर को थोड़ी देर पानी में उबालने के बाद इस लाल रंग के पानी से जमकर होली खेलें।
- पानी की फुहार से ही वातावरण सुगंधमय तो होगा ही, त्वचा पर कोई दाग धब्बा पड़ने का खतरा भी नहीं होगा।
- अनार के दानों को पानी में उबालकर भी लाल रंग बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: ऐसे करें असली और नकली रंग-गुलाल की पहचान
हरा रंग
- हरा रंग पर्यावरण का सूचक भी माना जाता है।
- आप मेहंदी या हिना पावडर का इस्तेमाल करके ऑर्गेनिक ग्रीन कलर बना सकती हैं।
- हिना पावडर या मेहंदी को मैदे या आटे में मिलाकर भी होली खेलने के लिए ढेर सारा हरा रंग तैयार कर सकती हैं।
- इसके अलावा धनिया, पुदीना को सुखाएं, इन्हें पीसकर भी हरा रंग बन जाता है।
पीला रंग
- थोड़ी-सी हल्दी में बेसन मिलाकर ऑर्गेनिक पीला रंग बना सकते हैं।
- गीला-पीला रंग बनाने के लिए पानी में हल्दी को घोल लें और बेधड़क होली खेलें।
- लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली हल्दी का इस्तेमाल न करें।
- इसकी मुख्य वजह यह है कि अक्सर महिलाएं रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसालों में एक ही चम्मच का इस्तेमाल करती हैं, जिससे हल्दी में नमक और मिर्च के तत्व भी मिश्रित हो जाते हैं।
- इसलिए यह ध्यान रखें कि बाजार से हल्दी का नया पैकेट खरीद लाएं।
- इसके अलावा आप पीले रंग के फूलों को सुखाकर भी पीला रंग बना सकती हैं।
गाढ़ा गुलाबी
- मजेंटा यानी गाढ़ा गुलाबी रंग बनाने के लिए बीट रूट यानी चुकंदर बेस्ट है।
- इसके लिए चुकंदर को सुखा लें।
- जब यह पूरी तरह सूख जाए, तो इसे पीस लें।
- अब इससे गाढ़ा गुलाबी रंग बन जाएगा।
जामुनी रंग
- जामुनी रंग पाने के लिए काले अंगूरों को या जामुन को उबाला जा सकता है।
- ध्यान रखें कि पानी ठंडा हो जाने के बाद ही रंगीन पानी का इस्तेमाल करें।
- इस तरह इन रंगों को घर पर बनाकर आप खूबसूरत अंदाज में रंग-रंगीली और महकती होली खेल सकती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story