पुरुषों के लिए मोटापा घटाने की यूजफुल एक्सरसाइज टिप्स
मोटापा अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 July 2017 2:36 PM GMT
मोटापे का मतलब केवल एक बेडौल शरीर ही नहीं रोगों का घर भी हैं। जी हां, मोटापा अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है।
हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड कोलेस्ट्रॉल अधिक होना, हृदय रोग जैसी कई समस्याओं की जड़ मोटापा ही है।
मोटापा होने से आप कोई भी काम करने पर जल्दी ही थक जाते हैं, आपकी सांस फूलने लगती है।
नियमित एक्सरसाइज मोटापा दूर करने का सबसे अच्छा उपाय हैं।
व्यायाम न केवल आपका वजन कम करता है, बल्कि इसे आप चुस्त दुरुस्त भी रहते हैं और अच्छा महसूस करते हैं।
इसे भी पढ़ें- मोटापा कर सकता है आपके रिश्तों को खराब
पैदल चलना
- पैदल चलना सबसे प्रभावशाली व सरल व्यायाम है, जिसे करने के लिए आपको अलग से समय निकालने की भी जरूरत नहीं होती।
- इस व्यायाम को आपकी दिनचर्या में आसानी से शामिल किया जा सकता है।
सीढ़ियों का इस्तेमाल करना
- अगर आप सीढियां चढ़ने से कतराते हैं और लिफ्ट का सहारा लेते हैं, तो ऐसा करना बिल्कुल छोड़ दें।
- मोटापा कम करने के लिए जरूरी है शारीरिक मेहनत करना। इसलिए लिफ्ट की बजाए सीढ़ियों का प्रयोग करें।
साइक्लिंग
- मोटापा कम करने के लिए साइक्लिंग एक अच्छी एक्सरसाइज है।
- इससे आपके शरीर पर जमा अतिरिक्त चर्बी आसानी से हटाई जा सकती है।
- रोज सुबह नियम से आधे घंटे साइक्लिंग करने से कुछ दिनों में आप खुद बदलाव महसूस करेंगे।
स्वीमिंग
- वजन घटाने के लिए आप स्वीमिंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- स्वीमिंग में काफी कैलोरी इस्तेमाल होती है, इसलिए मोटापा कम करने के लिए यह एक उचित व्यायाम है।
- स्वीमिंग करने के कुछ समय बाद ही आप देखेंगे कि आपके वजन में कमी आना शुरू हो गया है।
रस्सी कूदना
- रस्सी कूदना वजन घटाने के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है।
- रस्सी कूदने से शरीर की चर्बी तेजी से घटने लगती है।
- साथ ही इससे आपके पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
जॉगिंग
- सुबह-सुबह उठकर जॉगिंग करने से मोटापा कम हो सकता है।
- जॉगिंग करने से शरीर की चर्बी तो घटती ही है साथ ही शरीर भी चुस्त दुरुस्त रहता है।
- रोज नियम से एक घंटा जॉगिंग मोटापे को कम करने में काफी मददगार है।
इसे भी पढ़ें- पूरे दिन फिट और फ्रेश रहने के अपनाएं ये आसान और परफेक्ट टिप्स
एरोबिक्स
- आप चाहें तो एरोबिक्स के जरिए भी मोटापा घटा सकते हैं।
- एरोबिक्स के जरिए फिल्मी धुनों पर स्टेप वाईज़ स्टेप करते हुए आप अपना वजन कम कर सकते हैं।
- इससे एक ओर तो हमारा मनोरंजन हो जाता है, वहीं दूसरी ओर शरीर के कई भागों से चर्बी भी घटती है।
- यदि हमें अपने शरीर को फिट रखना है तो कम से कम सुबह एक घंटे हमें एरोबिक्स जरूर करना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story