Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

घर पर ट्राई करें अलग-अलग राज्यों के ये फेमस पकवान, जानें 4 रेसिपी

भारत में अलग-अलग राज्यों के व्यंजन भी अलग-अलग होते हैं। वहां के हर व्यंजन में अलग ही स्वाद रहता है। हर राज्य में कोई न कोई डिश फेमस होती है।

घर पर ट्राई करें अलग-अलग राज्यों के ये फेमस पकवान, जानें 4 रेसिपी
X

भारत में अलग-अलग राज्यों के व्यंजन भी अलग-अलग होते हैं। वहां के हर व्यंजन में अलग ही स्वाद रहता है। हर राज्य में कोई न कोई डिश फेमस होती है।

ऐसे में आज हम आपको अलग-अलग राज्यों की डिश की रेसिपी बनाने जा रहे हैं। इन्हें ट्राई करके आप घर बैठे ही अलग-अलग राज्य की डिश का मजा ले सकते हैं।

अदरकी-प्याज चिल्ला (छत्तीसगढ़)

सामग्री

  • चावल: 1 कप
  • धुली उड़द की दाल: 1/2 कप
  • बारीक कटा प्याज: 1 कप
  • कटा अदरक: 1 छोटा चम्मच
  • कटी हरी मिर्च: 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पत्ती : 1 छोटा चम्मच
  • मैश किया हुआ पनीर: 1/2 कप, नमक : स्वादानुसार।

विधि

  • चावल और दाल को 6-7 घंटे के लिए अलग-अलग भिगो दें।
  • दोनों को मिक्सी में अलग-अलग पीस लें।
  • एक बर्तन में दोनों को नमक के साथ एकसार करें।
  • खमीर उठाने के लिए 12 घंटे तक रखें।
  • प्याज, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती और पनीर मिलाकर फेंटें।
  • नॉन स्टिक तवे को गर्म करके 1 बड़ा चम्मच मिश्रण फैलाएं।
  • मंदी आंच पर सिंकने दें। किनारों पर थोड़ा-थोड़ा तेल डालें।
  • पलटकर दूसरी ओर से भी सेंक लें। चटनी के साथ सर्व करें।

लौकी पालक अप्पम (दक्षिण भारत)

सामग्री

  • बारीक कटा पालक: 1 कप
  • कसी हुई लौकी: 1 कप
  • बेसन: 1 कप
  • सूजी: 1 बड़ा चम्मच
  • मीठा सोडा: चुटकी भर
  • बारीक कटा अदरक: 1 छोटा चम्मच
  • बारीक कटी हरी मिर्च: 1 छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • अनारदाना पावडर: 1 छोटा चम्मच
  • जीरा: 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर: 1/4 छोटा चम्मच
  • रिफाइंड तेल: 1 छोटा चम्मच।

विधि

  • तेल को छोड़कर सभी सामग्री मिलाएं, आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • अप्पम मेकर में चिकनाई लगाकर पेस्ट डालें।
  • मंदी आंच पर कुरकुरे होने तक सेंकें। अब चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

केसरी जलेबे (उत्तर भारत)

सामग्री

  • मैदा: 250 ग्राम
  • चीनी: 250 ग्राम
  • दही: थोड़ा-सा
  • मीठा सोडा: चुटकी भर
  • खाने वाला पीला रंग: चुटकी भर
  • केसर के धागे: 15-20
  • पिस्ता चूरा: 1 छोटा चम्मच
  • चांदी के वर्क: इच्छानुसार
  • घी: तलने के लिए

विधि

  • सबसे पहले मैदे में मीठा सोडा और दही मिला लें।
  • थोड़ा-सा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें।
  • खमीर उठाने के लिए इस घोल को 7-8 घंटे के लिए रख दें।
  • अब आवश्यकतानुसार पानी मिलाते हुए अच्छी तरह मिला लें।
  • अलग बर्तन में चीनी में बराबर का पानी मिलाकर चाशनी बनाएं।
  • चाशनी में पीला रंग, केसर के धागे और पिस्ता चूरा भी डाल दें।
  • कड़ाही में घी गर्म करें।
  • मैदे के तैयार मिश्रण को छेद वाले कपड़े में डालकर जलेबी का आकार देते हुए घी में तलें, तलने के बाद चाशनी में डाल दें।
  • चाशनी से निकालकर वर्क लगाएं।
  • अब गर्मा-गर्म केसरी जलेबे सर्व करें।

संदेश (पश्चिम बंगाल)

सामग्री

  • गाय के दूध से तैयार छेना: 500 ग्राम
  • पिसी चीनी: 30 ग्राम
  • पिस्ता चूरा: 1 बड़ा चम्मच
  • पिस्ता के टुकड़े: 1 बड़ा चम्मच
  • केसर: 15-20 पत्तियां
  • दूध: 1 बड़ा चम्मच

विधि

  • केसर को घंटे भर तक दूध में भिगोकर मसल लें।

  • छेने में पिसी चीनी और केसरी दूध मिलाकर मंदी आंच पर 5 मिनट तक भूनें।
  • आंच से उतारकर ठंडा होने दें। ठंडा होने पर मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें।
  • मनचाहा आकार देकर पिस्ता चूरा बुरकें और पिस्ता के टुकड़ों से सजाएं।
  • ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडा होने के बाद सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story