Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अगर आप भी सिर दर्द के कारण रहते हैं परेशान तो दिन में एक बार जरूर करें ये प्रभावी योगासन

आज के समय में सिरदिर्द एक बहुत ही आम समस्या बन गई है। इसका असर इंसान के डेली रूटीन पर भी पड़ता है। इस कारण कई समस्याओं का भी सामना करता पड़ता है। वहीं सिर दर्द की वजह के नींद की कमी तनाव, डिहाइड्रेशन। ऐसे में इंसान को अपने लाइफस्टाइन में बदलाव करने की जरूरत होती है।

अगर आप भी सिर दर्द के कारण रहते हैं परेशान तो दिन में एक बार जरूर करें ये प्रभावी योगासन
X

योगासन (फाइल फोटो)

आज के समय में सिरदिर्द एक बहुत ही आम समस्या बन गई है। इसका असर इंसान के डेली रूटीन पर भी पड़ता है। इस कारण कई समस्याओं का भी सामना करता पड़ता है। वहीं सिर दर्द की वजह के नींद की कमी तनाव, डिहाइड्रेशन। ऐसे में इंसान को अपने लाइफस्टाइन में बदलाव करने की जरूरत होती है। ऐसे में योगा करना बहुत फायदेमंद होता है। इसी बीच आज हम आपको कुछ योगा बताने जा रहे हैं। जिसे डेली रूटीन में शामिल करके आप सिरदर्द से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन योगा के बारे में।

सिरदर्द से निजात पाने के लिए अपनाएं ये योगासन

शवासन मुद्रा

इसे करने के लिए आप पहले पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद शरीर को ढीला छोड़ दें। फिर आप अपनी आंखे बंद कर लें। फिर अपनी सांसो को शांत और धीमी करने की कोशिश करें। जब तक आपको आराम फील न हो तब तक आप ऐसे ही लेटे रहें। इसे आप 5-10 मिनट के लिए करें।

सेतु बंधासन

इसके लिए आप पहले पीठ के बल लेटें और फिर अपने हाथों को चटाई करें। इसके बाद आप अपने घुटनों को मोड़ लें। अब वजन हाथों पर डालें। पैरों को मजबूती से टिकाएं और जितना हो सकें पीठ मोड़ें। इस दौरान ऊपर की तरफ देखें। फिर अब कूल्हों को नीचे लां और आराम करें। इसे आप दोहराएं।

शिशुआसन

इसे करने के लिए आप पैरों को एक साथ जोड़ें और घुटनों को मोड़ें और बैठ जाएं। फिर अपनी बाहों को ऊपर की और फैलाएं और अपनी बॉडी को आराम दें। अपनी भुजाओं को फैलाते हुए धीरे धीरे चटाई की ओर लाएं। ये सुनिश्चिच करें कि ये सीधे हैं और बाहर खिंचे हुए हैं। अपने चटाई पर माथा टिकाएं और सांसों को शांति से कंट्रोल करें। जब तक आसानी तब तक आसानी हो तब तक आप ऐसा ही करें।

और पढ़ें
Next Story