Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

World Population Day 2019 : बढ़ती जनसंख्या के नुकसान

World Population Day 2019 : 11 जुलाई 2019 (11 July 2019) को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) है। पहली बार विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) 11 जुलाई 1989 को मनाया गया था। बढ़ती जनसंख्या को रोकने और लोगों को जनसंख्या वृद्धि के नुकसान के बारे में जागरुक करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र (UN) के द्वारा 'विश्व जनसंख्या दिवस' (World Population Day) मनाने की शुरुआत की गई थी। इसलिए आज हम विश्व जनसंख्या दिवस 2019 (World Population Day 2019) के आने से पहले आज हम आपको बढ़ती जनसंख्या के कारण , बढ़ती जनसंख्या के नुकसान और बढ़ती जनसंख्या को रोकने के उपाय बता रहे हैं।

World Population Day 2019 : बढ़ती जनसंख्या के नुकसान
X
World Population Day 2019 Side Effects of Increasing Population In Hindi

World Population Day 2019 : 11 जुलाई 2019 (11 July 2019) को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) है। पहली बार विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) 11 जुलाई 1989 को मनाया गया था। बढ़ती जनसंख्या को रोकने और लोगों को जनसंख्या वृद्धि के नुकसान के बारे में जागरुक करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र (UN) के द्वारा 'विश्व जनसंख्या दिवस' (World Population Day) मनाने की शुरुआत की गई थी। इसलिए आज हम विश्व जनसंख्या दिवस 2019 (World Population Day 2019) के आने से पहले आज हम आपको बढ़ती जनसंख्या के कारण , बढ़ती जनसंख्या के नुकसान और बढ़ती जनसंख्या को रोकने के उपाय बता रहे हैं।




बढ़ती जनसंख्या के कारण / Increasing Population Causes

आज के दौर में बढ़ती जनसंख्या एक गंभीर समस्या बन गई है। जिसकी मूल वजहों में से एक अशिक्षा है। अशिक्षा होने की वजह से लोगों में फैमिली प्लानिंग करने की समझ और परिवार नियोजन के उपायों को सही तरीके से नहीं अपना पाते हैं।

2.आज भी परिवारों में रूढ़िवादी सोच यानि लड़के के पैदा होने की ख्वाहिश की वजह से कई लड़कियों का जन्म हो जाता है। जिससे जनसंख्या में इजाफा होना स्वाभाविक है।

3.आज के दौर में सरकार की अनेकों परिवार की नियोजन की योजनाओं के बावजूद लोगों में फैमिली प्लानिंग की जानकारी का अभाव देखा जाता है। जिसकी वजह से जनसंख्या में लगाताक बढ़ोतरी हो रही है।

4. जनसंख्या बढ़ोतरी में गरीबी भी एक अहम भूमिका निभाती है। क्योंकि गरीब लोग अपने घर का खर्च चलाने के लिए कई सारे बच्चों के जन्म को जरुरी मानते हैं।

5.देश में आज भी कई जगह बाल विवाह यानि छोटी उम्र में शादी हो जाती है। जिसकी वजह से समय से पहले ही बच्चों का जन्म हो जाता है। जो बढ़ती जनसंख्या का एक कारण बनता है।

6. आज के दौर में युवाओं के बीच आने वाला खुलापन यानि पूरी सेक्स एजुकेशन का न होना भी बढ़ती जनसंख्या को बढ़ावा देने का काम कर रही है।




बढ़ती जनसंख्या के नुकसान / Increasing Population Side Effects

1. बढ़ती जनसंख्या का सबसे ज्यादा असर जन्म लेने वाले बच्चों और उनके खान-पान पर पड़ता है। क्योंकि इससे बच्चों को पूरा पोषण नहीं मिल पाता है जिससे वो कुपोषण और कई अन्य गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।

2. देश में बढ़ती बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण जनसंख्या में होने वाला इजाफा है। क्योंकि इससे स्कूल से लेकर नौकरी तक के सफर में युवाओं को हर कदम पर कॉम्पीटिशन का सामना करना पड़ता है।

3. देश में बढ़ती गरीबी के लिए बढ़ती जनसंख्या भी जिम्मेदार मानी जाती है। क्योंकि ज्यादा जनसंख्या होने से लोगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के लिए भी

कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में देश की अधिकांश आबादी गरीबी रेखा के नीचे रहती है।

4.देश में ज्यादा जनसंख्या बढ़ने से रोजगार न मिलने की वजह से युवा भटक जाते हैं और अपराध की दुनिया में कदम रख देते हैं। ऐसे में देश में बढ़ते अपराध के लिए बढ़ती जनसंख्या भी अहम भूमिका निभाती है।

5. बढ़ती जनसंख्या की वजह से संसाधनों का सही से बंटवारा नहीं हो पाता है। जिससे देश की कई फीसदी आबादी को पीने के पानी, शुद्ध खाना और ऊर्जा के संसाधनो से महरुम रहना पड़ता है।




बढ़ती जनसंख्या को रोकने के उपाय /Stop Increasing Population Tips

1. बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए सभी देशों को सख्ती से फैमिली प्लानिंग के नियमों का लोगों से पालन करवाना चाहिए। इसके लिए सख्त कानून का भी सहारा लिया जा सकता है।

2. लोगों को बड़े स्तर पर परिवार नियोजन की जानकारी दी जाए। इसके अलावा लोगों में शिक्षा के अभाव को खत्म करने के लिए अलग अलग योजनाओं की शुरुआत की जाए।

3.बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए सरकार के अलावा परिवार और समाज को भी अहम भूमिका निभानी चाहिए यानि रूढ़िवादी सोच में बदलाव करना चाहिए।

इसके अलावा अगर कोई लड़की की जगह लड़के के जन्म पर जोर दे, तो ऐसे परिवार का बहिष्कार कर देना चाहिए।

4.बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए सरकार को युवाओं को शिक्षित करने के लिए सेक्स एजुकेशन को बढ़ावा देना चाहिए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story