World Menstrual Hygiene Day 2023: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस, जानें इसके महत्व और उद्देश्य
World Menstrual Hygiene Day 2023: दुनिया भर में हर वर्ष 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे मनाने की शुरुआत सर्वप्रथम 2014 में जर्मनी की एक नॉन प्रॉफिट संस्था WASH United ने की थी। इसका उद्देश्य महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और उससे जुड़ी तमाम अफवाओं को प्रति जागरूक करना है। आज हम आपको World Menstraul Hygiene Day के विषय में बताएंगे।

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस 2023।
World Menstrual Hygiene Day : हर साल मई महीने के 28 तारीख को पूरे विश्व में World Menstrual Hygiene Day के रूप में मनाया जाता है। इस दिन महावारी से जुड़ी समस्याओं और इसके दौरान स्वच्छता बनाए रखने के और इससे जुड़ी सभी भ्रांतियां को दूर करने के लिए मनाया जाता है। आपको बता दें कि केवल गांव की ही नहीं, बल्कि शहर में रहने वाली महिलाएं भी मासिक धर्म से संबंधित कुछ बातों को नहीं जानती हैं। मासिक धर्म की जानकारी के अभाव में उन्हें तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस खबर में आपको विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस का महत्व और उद्देश्य बताएंगे।
विश्व मासिक धर्म का इतिहास
महावारी एक ऐसी समस्या है, जिसके विषय में आज भी लोग बात करने से कतराते हैं। देश और दुनिया में तमाम विकास होने के बाद महावारी जैसे गंभीर विषय पर ज्यादातर लोग बात नहीं करना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि ये बहुत ही गुप्त समस्या है, जिसके विषय में खुलेआम बात नहीं की जा सकती है। वर्ल्ड मेन्सट्रुअल हाइजीन डे वर्ष 2014 से मनाना शुरू किया गया है। इसकी शुरूआत जर्मन की एक नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन WASH यूनाइटेड ने की थी। तब से हर वर्ष 28 मई को ‘विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ मनाया जाता है।
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस का उद्देश्य
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस को मनाने का उद्देश्य, महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी तमाम जानकारियां देना है। इसके अलावा महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाता है। साथ ही इस दिवस को मनाने का उद्देश्य यह भी है कि समाज में इस विषय पर खुलकर बात की जाए और अधिक से अधिक जागरुकता बढ़ाई जाए।
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस का महत्व
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस हर वर्ष 28 मई को ही मनाया जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि अधिकतर महिलाओं और लड़कियों का मासिक धर्म 5 दिनों तक ही रहता है, अर्थात इनके पीरियड साइकिल लगभग 28 दिन का होता है। इसलिए इसे 28 मई को मानते हैं। कुछ ऐसी महिलाएं और लड़कियां होती हैं, जिनका पीरियड साइकिल 30 दिन का होता है।
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस 2023 थीम
हर बार विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस की थीम अलग-अलग होती है। इस बार विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस 2023 का थीम ‘मेकिंग मेंस्ट्रुअल ए नार्मल फैक्ट ऑफ लाइफ बाई 2030’ रखा गया है।

Pragati Pandey
मेरा नाम प्रगति पाण्डेय है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से बीए इन मीडिया स्टडीज में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। इसके साथ ही मैंने कई यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटिंग व रिपोर्टिंग भी की है। वर्तमान में मैं हरिभूमि डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन में बतौर कंटेंट राइटर व वेब स्टोरी प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। मेरी रुचि हिंदी के उपन्यास पढ़ने, गीत सुनने व नई जगहों पर घूमने व राजनीति से संबंधित घटनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त करने में है। आप मुझे इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फॉलो कर सकते हैं,