Breakfast में दूध और केला ही नहीं बल्कि ये फूड कॉम्बिनेशन हैं काफी खतरनाक
जकल लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं और गलत फूड कॉम्बिनेशन (Food Combination) के कारण बीमारी का शिकार हो जाते हैं। वहीं ज्यादातर लोग इस बात से अनजान होते हैं कि उन्हें किस चीज के साथ क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। इसी बीच आपकी मदद के लिए हम आपको कुछ फूड कॉम्बिनेशन बताने जा रहे हैं। जिसे इंसान को भूलकर भी नहीं खाने चाहिए।

यह बात तो लगभग सभी को पता होती है कि आप जो भी खाते हैं। इसका असर आपकी हैल्थ पर पड़ता है। वहीं आजकल लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं और गलत फूड कॉम्बिनेशन (Food Combination) के कारण बीमारी का शिकार हो जाते हैं। वहीं ज्यादातर लोग इस बात से अनजान होते हैं कि उन्हें किस चीज के साथ क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। इसी बीच आपकी मदद के लिए हम आपको कुछ फूड कॉम्बिनेशन बताने जा रहे हैं। जिसे इंसान को भूलकर भी नहीं खाने चाहिए।
टमाटर-ककड़ी
अक्सर लोग सलाद में टमाटर और ककड़ी खाते हैं। इन दोनों को साथ में खाने से विटामिन अच्छे से डाइजेस्ट नहीं होता है। जिस वजह से आपको पेट दर्द जैसी दिक्कत होने लगती है।
दूध-केला
वर्कआउट करने वाले लोग अक्सकर दूध और केले साथ खाते हैं। लेकिन यह फूड कॉम्बिनेशन आपके पेट में भारीपन और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या पैदा करता है।
दही-पराठें या फल
दही के साथ परांठा या कोई भी तली हुई चीज खाने से डाइजेशन में दिक्कत आती है। इसके अलावा दही के साथ तली हुई चीजें खाने से शरीर को एनर्जी भी नहीं मिल पाती। इसके अलावा दही के साथ फलों का सेवन भी सेहत के लिए खतरनाक होता है।
चीज और पास्ता
यह सबसे खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन है। इसमें मौजूद वसा पाचन क्रिया में रिकावट बनती है। इसकी बजाए आप पास्ता में हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें।
ब्रेड-जैम
अक्सर आपने लोगों को नाश्ते में यह खाते हुए देखा होगा कि कि यह एक गलत फूड कॉम्बिनेशन है। जैम में सिर्फ शकर होती है, जोकि ब्लड शुगर जैसी बीमारियों का कारण बन सकती हैं।
सोडा-पिज्जा
पिज्जा के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने के ज्यादातर लोग शौकीन होते हैं।वहीं यह सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। यह कॉम्बिनेशन पाचन क्रिया को धीमा करके पेट फूलना, गैस, एसिडिटी और पेट में भारीपन जैसी प्रॉब्लम पैदा करता है।
सैंडविच-कॉफी
सैंडविच और कॉफी का एक साथ सेवन करना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। इसमें मौजूद कार्ब्स कैल्शियम को अच्छे से पचने से रोकते हैं। जो आपकी शरीर में होने वाली समस्याओं का कारण बनता है।