बच्चे के दांत निकलते समय इन बातों का रखें ख्याल
अगर अचानक से आपका छोटा बच्चे का व्यवहार चिड़ाचिड़ा हो गया है, वो बहुत ज्यादा रोता है, अपने कानों को मरोड़ता है और कोई भी चीज को चबाने की कोशिश करता है, तो ये सभी लक्षण, उसके दांत निकलने के बारे में संकेत देते हैं। ऐसे में आज हम आपको बच्चे के दांत समय निकलने की सही उम्र,बच्चे के दांत निकलने लक्षण, बच्चे के दांत निकलते समय के दर्द से बचने के उपचार और अन्य जानकारियां लेकर आए हैं।

बच्चे के दांत निकलते समय उनका खास ख्याल रखना बेहद जरुरी होता है। क्योंकि इस वक्त शिशु में शारीरिक और मानसिक बदलाव हो रहे होते हैं। जो उनके पेरेंट्स को खुशी तो देते हैं लेकिन इस समय बच्चों को होने वाला दर्द और तकलीफ से काफी परेशान भी रहते हैं। बच्चे की पहली बार दांत निकलने के समय वो बोल नहीं पाते हैं। जिसकी वजह से कई बार पेरेंट्स उनकी बात को समझ नहीं पाते हैं। ऐसे में बच्चे के दांत निकलने की सही उम्र,बच्चे के दांत निकलने लक्षण और बच्चे के दांत निकलने के समय की सावधानियों के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है। खासकर जो नए पेरेंट्स बने हो और अपनी फैमिली से दूर रहते हैं। आइए जानते हैं पेरेटिंग फर्स्ट क्राय डॉट कॉम और पेरेंट्यून डॉट कॉम के मुताबिक,बच्चे के दांत निकलते समय क्या करें...
बच्चे के दांत निकलने की सही उम्र / Correct Age of Baby Teething
बच्चे के दांत निकलने लक्षण / Baby Teething Symptoms
1. अधिकांश बच्चों के दांत निकलने के समय उन्हें दस्त और उल्टी होना एक सामान्य लक्षण माना जाता है। जबकि कुछ बच्चों को पेट दर्द और कब्ज की शिकायत होती है।
2. बच्चे के दांत निकलते समय अधिकांश बच्चों की सेहत में गिरावट देखी जाती है यानि उनका तेजी से वजन कम होता है। जिससे वो बेहद कमजोर हो जाते हैं।
3. बच्चे के दांत निकलते समय मसूड़ों में बहुत दर्द होता है। जिसकी वजह से वो स्वभाव से चिड़चिड़े हो जाते हैं और अधिकांश समय रोते रहते हैं।
4. बच्चे के दांत निकलते समय मसूड़ों में खुजली महसूस होती है इसके अलावा कई बार मसूड़ों में सूजन भी देखी जाती है। जिसमें असहनीय दर्द होता है।
5. कुछ बच्चों को दांत निकलते समय बुखार भी आ जाता है। ऐसे में बच्चे की सेहत और खान-पान का खास ख्याल रखना पड़ता है।
6. बच्चे के निकलते समय स्किन पर भी रेशेज आना एक सामान्य लक्षण होता है। क्योंकि इस समय तेजी से शिशु का शारीरिक और मानसिक विकास हो रहा होता है।
7. बच्चे में दांत निकलते समय दिखने वाले सामान्य लक्षणों में बार-बार कान को मरोड़ना सबसे ज्यादा होता है। ऐसा अक्सर बच्चे मसूड़ों के दर्द की वजह से करते हैं।
8.बच्चे के दांत निकलते समय कुछ बच्चे बेहद उदास रहने लगते हैं और वो सुस्त हो जाते हैं। जबकि कुछ बच्चे बहुत ज्यादा शरारती हो जाते हैं खासकर रात के समय।
9. बच्चे के दांत निकलते समय स्किन पर भी रेशेज आना एक सामान्य लक्षण होता है। क्योंकि इस समय तेजी से शिशु का शारीरिक और मानसिक विकास हो रहा होता है। साथ ही वो घुटनों के बल सरकने की कोशिश करते हैं।
10.बच्चे के दांत निकलते समय सुबह के जल्दी उठने लगते हैं और अपने आसपास रखी हर चीज के चबाने की कोशिश करते हैं। ये एक सामान्य लक्षण है जो ये बताता है कि उसके दांत निकलने वाले हैं।
बच्चे के दांत निकलते समय क्या करें / What to do When Baby Teeth Grow
1. बच्चों के दांत निकलते समय उनके मसूड़ों को आराम देने के लिए हमेशा उन्हें ठंडा खाना या ठंडा दूध ही पिलाना चाहिए। आप चाहें तो दर्द के समय दिन में सीमित मात्रा में आईसक्रीम का सेवन भी करवा सकते हैं।
2.बच्चे के दांत निकलते समय मसूड़ों में सूजन और दर्द की समस्या होती है। ऐसे में दिन में कम से कम 2 बार हल्के हाथों से मसूड़ों की मसाज करें।
3. बच्चे के दांत निकलते समय ठंडी चीजों का सेवन करवाना लाभदायक होता है। ऐसे में आप उसे थोड़ा सा दही या जूस भी दिन के समय खिला सकते हैं।
4. टीथर एक नाजुक खिलौना होता है, जो बच्चों के चबाने पर उन्हें दर्द से राहत देता है। आप टीथर को फ्रिज में रखकर ठंडा करें और फिर उसे बच्चे को दें। लेकिन टीथर के ज्यादा ठंडा होने पर बच्चे के मसूड़ो में परेशानी हो सकती है इसलिए विशेष सावधानी बरतें।
5. बच्चे को मुलायम, साफ और गीला कपड़ा चबाने के लिए दे सकते हैं। ऐसा करना भी बच्चे को मसूड़ों में होने वाले दर्द से राहत देने में मदद करेगा।
6. आप बच्चे को गाजर जैसी सख्त सब्जियां भी मसूड़ों में होने वाले दर्द और खुजली को कम करने के लिए दे सकते हैं।
7. अगर आपका बच्चा दांत निकलने के समय बेहद कमजोर हो गया है, तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर विटामिन डी सप्लीमेंट देने और उसकी डाइट के बारे जरुर पूछें।
8. दांत निकलने के समय बच्चे में शारीरिक कमजोरी आने लगती है। ऐसे में उनके आराम और पूरी नींद का ख्याल रखें।
9. दांत निकलते समय बच्चे को स्तनपान करवाना बिल्कुल बंद न करें, रेगुलर स्तनपान करवाने से भी बच्चे के मसूड़ों को दर्द में आराम मिलता है।
10. आप बच्चे के मसूड़ों के दर्द से राहत देने के लिए उन्हें लकड़ी के खिलौने देना एक अच्छा ऑप्शन होता है। इससे उनके इंफेक्शन से बचाने के लिए खिलौनों को सैनेटाइज जरुर करें।
बच्चे के दांत निकलने के शुरुआती दौर के घरेलू उपाय / Home Remedies for Early Stages of Baby Teeth
1. बच्चे के दांत निकलने के शुरुआती दौर में उनके मसूड़ों की हमेशा दूध पीने या खाने के बाद हल्के हाथ से मालिश करें। इससे बच्चे को मसूड़ों की खुजली से रहात मिलेगी।
2. अगर आपका बच्चे ने चबाना शुरु कर दिया है, तो ऐसे में उसे ठोस और साफ चीजें खाने और चूसने के लिए ही दें। आप इसमें सब्जियां या लकड़ी के खिलौने भी दे सकते हैं।
3. बच्चे के दांत निकलते समय उनमें ड्रोलिंग करने की आदत बढ़ जाती है। ऐसे में उनके स्किन पर रेशेज और चकत्ते होने लगते हैं। ऐसे में उन्हें फुल स्लीव्स और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनाएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App