सलमान खान ने ये चीजें खाकर बनाई है गजब की Body, आप भी अपनाएं ये टिप्स
सलमान खान 55 साल के होने के बाद भी आज जवां और फिट हैं। इसके पीछे का कारण है उनकी हेल्दी डाइट और वर्कआउट। जिसे लेकर वे काफी सीरियस रहते हैं। इसी बीच आज हम आपको उनकी डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप भी खुद को फिट रख सकते हैं।

सलमान खान ने ये चीजें खाकर बनाई है गजब की Body, आप भी अपनाएं ये टिप्स (फाइल फोटो)
सलमान खान 27 दिसंबर 2020 यानि आज 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। लोग उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनकी फिजीक के भी दीवाने हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए वे फैंस को खुद से जुड़े अपडेट देते रहते हैं। उनकी आएदिन फोटोज और वीडियो वायरल होते रहते हैं। 55 साल के होने के बाद वे आज भी जवां और फिट हैं। इसके पीछे का कारण है उनकी हेल्दी डाइट और वर्कआउट। जिसे लेकर वे काफी सीरियस रहते हैं। इसी बीच आज हम आपको उनकी डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप भी खुद को फिट रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
सलमान खान कितने भी व्यस्त क्यों न हो लेकिन वे दिन में 2 घंटे वर्कआउट जरूर करते हैं। काम सी फ्री होने के बाद वे अक्सर साइकलिंग भी करते हैं। जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। वे लगातार 3 घंटे तक साइकिल चलाते हैं।
Also Read: सर्दियों में जरूर खाएं हल्दी का आचार, जानें इसके फायदे और रेसिपी
सलमान खान की डाइट
ब्रेकफास्ट
वे अपने दिन की शुरुआत जिम से करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, वे सुबह में चार अंडे का सफेद भाग और कम वसा वाला दूध लेते हैं।
लंच
लंच में वे पौष्टिक और हल्का बनाने के लिए पांच चपातियां, ग्रिल्ड सब्जियां और सलाद लेते हैं।
डिनर
वे अक्सर डिनर में सूप के अलावा मछली या चिकन के साथ दो अंडों का सफेद भाग खाते हैं।
वर्कआउट स्नैक्स
वे प्रोटीन शेक नियमित रूप से लेते हैं। इसके साथ वे हैल्दी नट्स या प्रोटीन बार के साथ ओट्स का नाश्ता करते हैं।