गर्मियों में गर्भवती महिलाओं के लिए ये हैं बेस्ट हेल्दी ड्रिंक्स
गर्भावास्था में महिलाओं को अक्सर अपनी सेहत का खास ख्याल रखने के लिए कहा जाता है। क्योंकि उस समय में महिलाएं बहुत सारे शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरती है। इसके साथ ही गर्मियों में शरीर में पानी को बनाए रखना और शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में नियमित रूप से फलों का जूस और कुछ खास हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना बेहद फायदेमंद रहेगा। इसलिए आज हम आपको गर्भावास्था के दौरान पी जाने वाली हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं।

गर्भावास्था के दौरान पी जाने वाली हेल्दी ड्रिंक्स :
1. नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन सी के साथ बहुत सारे मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। नियमित रूप से गर्मियों में नारियल पानी का सेवन करने से शरीर को ठंडक देने के साथ ही पानी का स्तर सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। नारियल पानी पीने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
2. गर्मियों में अक्सर लोग खुद को ठंडा रखने के लिए नींबू पानी पीना पसंद करते हैं। गर्भावास्था में गर्मियों में नींबू पानी पीने से जहां शरीर की त्वचा में निखार आता है, वहीं नींबू पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है।
3. खसखस की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए खसखस शर्बत का उपयोग किया जाता है। खसखस शर्बत का सेवन करने से मस्तिष्क शांत होता है।
4. मैंगों (आम) या बनाना (केला) शेक का सेवन करना गर्भावास्था में बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इससे आम और केले के साथ दूध के पौषक तत्व शरीर को मजबूत बनाने के साथ ही गर्मियों में ठंडा बनाए रखने में मदद करते हैं।
5. ठंडाई यानि दूध और ड्राई फ्रूट्स से मिलकर बनने वाला एक खास पेय या हेल्दी ड्रिंक होती है, जो शरीर को ठंडा रखने के अलावा अंदरूनी रूप से स्ट्रांग बनाती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App