Pregnancy Diet Chart : गर्मियों में गर्भवती महिलाओं के लिए डाइट चार्ट
Pregnancy Diet Chart : गर्भावास्था या प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत समय होता है। लेकिन इस दौरान महिला बहुत सारे शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरती है। जिसकी वजह से मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और तनाव की स्थिति बनी रहती है। मौसम में आने वाले बदलाव भी गर्भवती महिला की सेहत पर गंभीर असर डालता है। जिसकी वजह से गर्भावास्था के दौरान खास ख्याल रखने की हिदायत दी जाती है। ऐसे में आज हम आपको गर्मियों में गर्मी में गर्भवती महिलाओं को रहना है हेल्दी एंड फिट रखने वाले टिप्स यानि गर्मियों को मात देने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए डाइट (Pregnancy Diet Tips for Summer) बता रहे हैं।

Pregnancy Diet Tips : गर्भावास्था या प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत समय होता है। लेकिन इस दौरान महिला बहुत सारे शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरती है। जिसकी वजह से मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और तनाव की स्थिति बनी रहती है। मौसम में आने वाले बदलाव भी गर्भवती महिला की सेहत पर गंभीर असर डालता है। जिसकी वजह से गर्भावास्था के दौरान खास ख्याल रखने की हिदायत दी जाती है। ऐसे में आज हम आपको गर्मियों में गर्मी में गर्भवती महिलाओं को रहना है हेल्दी एंड फिट रखने वाले टिप्स यानि गर्मियों को मात देने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए डाइट (Pregnancy Diet Tips for Summer) बता रहे हैं।
Pregnancy Diet Chart : गर्मियों में गर्भवती महिलाओं के लिए डाइट चार्ट
1.आमतौर पर सामान्य शख्स को 8-10 गिलास पानी पीना जरूरी होता है, लेकिन गर्मियों में गर्भावास्था में महिलाओं को दिन में अधिक-से अधिक पानी पीना चाहिए। इससे जहां शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। साथ ही शरीर का तापमान सामान्य रखने में मदद मिलेगी।
2.गर्मी से बचने के लिए भरपूर मात्रा में मौसमी फलों का सेवन करें। इससे शरीर को पौषक तत्वों के साथ पानी की कमी भी पूरी करने में मदद मिलती है।
3.गर्मियों में गर्भवती महिलाएं दिन में एक बार सलाद जरूर खाएं। इससे आपके शरीर को ठंडक मिलती है साथ ही कच्ची सब्जियों के खाने से शरीर में ऊर्जा का स्तर सामान्य बना रहता है।
4.गर्मी से बचने के लिए महिलाएं छाछ, मौसमी फलों का जूस और बादाम शेक, केसर पिस्ता शेक जैसे हेल्दी ड्रिंक का सेवन दिन में एक बार जरूर पीएं।
5. गर्भावास्था में कम मात्रा में नमक का सेवन करें। ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। जो मां और शिशु दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App