पेट दर्द का घरेलू उपचार
पेट दर्द का घरेलू उपचार : गर्मियों में बच्चे हों या बड़े अक्सर पेट दर्द की शिकायत करते नजर आते हैं। अगर आप भी पेट दर्द या पेट संबंधी बीमारियों से ग्रस्त हैं, तो ऐसे में खान-पान में सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है। इसलिए आज हम आपको पेट दर्द के प्रकार और पेट दर्द का घरेलू उपचार (Stomach Pain Remedies at Home) बता रहे हैं।

पेट दर्द का घरेलू उपचार (Home Remedies for Stomach Pain) : गर्मियों में बच्चे हों या बड़े अक्सर पेट दर्द की शिकायत करते नजर आते हैं। अगर आप भी पेट दर्द या पेट संबंधी बीमारियों से ग्रस्त हैं, तो ऐसे में खान-पान में सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है। इसलिए आज हम आपको पेट दर्द के प्रकार और पेट दर्द का घरेलू उपचार (Stomach Pain Remedies at Home) बता रहे हैं।
पेट दर्द के प्रकार (Type of Stomach Pain):
1. पेट में गैस की वजह से होने वाले दर्द को आमतौर पर वातोदर दर्द कहा जाता है।
2. पेट में अत्याधिक पानी भरने यानि पानी ज्यादा पीने की वजह से होने वाले दर्द को जलोदर कहा जाता है।
3. पेट में कब्ज, अपच से होने वाला दर्द
4. पेट में घाव में होने वाला दर्द
5. पेट के दाईं तरफ होने वाला दर्द यानि किडनी की बीमारी की वजह से होने वाला दर्द
6. पेट के ऊपरी भाग यानि लीवर की बीमारी की वजह से होने वाला दर्द
पेट दर्द का घरेलू उपचार (Home Remedies for Stomach Pain):
1. पेट दर्द के लिए सही मात्रा में पानी पीना बेहद उम्दा और असरदार उपाय है। इससे आप लीवर और गैस संबंधी दर्द में राहत पा सकते हैं।
2. अगर आप गैस की वजह से होने वाले दर्द से परेशान रहते हैं, तो ऐसे में नियमित रूप से भुने जीरे को काले नमक या सेंधा नमक मिलाकर सेवन करें।
3. पेट दर्द में अजवायन का सेवन करना भी बेहद फायदेमंद होता है। अजवायन को भूनकर गुनगुने पानी से सेवन करने पर पेट दर्द से राहत मिलती है।
4. पेट दर्द को दूर करने में अमृत धारा संजीवनी का काम करती है। इसका उपयोग आप पेट खराब होने पर भी कर सकते हैं। कुछ ही समय में राहत मिलेगी।
5. गैस, अपच से होने वाले दर्द को दूर करने में हरा पुदीना बेहद कारगर साबित होता है। ऐसे में पुदीने के रस या पुदीन हरा टेबलेट का सेवन करें ।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App