ज्यादा प्याज खाना आपके लिए हो सकता है घातक
सिर्फ सब्जी में तड़के के लिए ही नहीं, बल्कि लजीज ग्रेवी भी तैयार करने के लिए प्याज का इस्तेमाल होता है। कुछ लोग प्याज का सेवन सलाद के रूप में भी करते हैं। लेकिन प्याज का ज्यादा इस्तेमाल आपके और आपके परिवार के लिए घातक हो सकता है।

ज्यादा प्याज खाना आपके लिए हो सकता है घातक (फाइल फोटो)
खाने में अगर प्याज का तड़का लगा हो तो उसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। हर घर की किचेन में प्याज का रोल अहम रहता है। सिर्फ सब्जी में तड़के के लिए ही नहीं, बल्कि लजीज ग्रेवी भी तैयार करने के लिए प्याज का इस्तेमाल होता है। कुछ लोग प्याज का सेवन सलाद के रूप में भी करते हैं। लेकिन प्याज का ज्यादा इस्तेमाल आपके और आपके परिवार के लिए घातक हो सकता है।
प्याज में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में होता है। इनसे शरीर को काफी फायदा होता है, लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल से कई परेशानियां भी होती हैं।
सांसों की दुर्गंध
कच्चा प्याज वैसे तो लू से बचने के लिए रामबाण इलाज है लेकिन इसके ज्यादा सेवन से मुंह से बदबू आने लगती है। इसके बाद किसी से बात करने में आपको शर्मिदंगी का सामना करना पड़ता है।
पेट दर्द
प्याज में विटामिन्स और मिनरल्स के अलावा फाइबर की मात्रा भी होती है। वैसे तो फाइबर शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन ज्यादा प्याज खाने से शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। अधिक फाइबर के कारण पेट दर्द की समस्या होती है।
एसिडिटी
प्याज में ग्लूकोज और फ्रक्टोज की काफी मात्रा होती हैं। इसके अधिक सेवन से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। सलाद के रूप में खाए गए कच्चे प्याज से खाना पचाने में दिक्कत होती है और इसी कारण पेट में एसिडिटी बनती है।
Also Read: मक्खन खाने के भी होते हैं कई फायदे, जानें यहां
सीने में जलन
प्याज में पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है, जो शरीर के कार्डियोलिवर सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है। यही कारण है कि ज्यादा प्याज खाने से सीने में जलन होती है।