गर्मियों में आने वाली पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये Home Remedies
गर्मी के मौसम में पसीना बहुत ही कॉमन बात है। ऐसे में शरीर से बदबू आने लगती है। इस परेशानी का सामना पुरूष और महिलाएं दोनों ही करती हैं। वहीं मंहगा डियोड्रेंट भी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाता है। ऐसे में आपको कई बार शर्मिंदा भी होना पड़ता है। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए कुछ Home Remedies बताने जा रहे हैं।

गर्मियों में आने वाली पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये Home Remedies (फाइल फोटो)
गर्मी के मौसम में पसीना बहुत ही कॉमन बात है। ऐसे में शरीर से बदबू आने लगती है। इस परेशानी का सामना पुरूष और महिलाएं दोनों ही करती हैं। वहीं मंहगा डियोड्रेंट भी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाता है। ऐसे में आपको कई बार शर्मिंदा भी होना पड़ता है। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए कुछ Home Remedies बताने जा रहे हैं। जिसे अपनाकर आप इस परेशानी से छुटाकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
नारियल तेल
नारियल तेल स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इसके लिए आप रोज सोने से पहले नारियल तेल से मसाज करें। इसके साथ ही यह आपके शरीर से बदबू को भी दूर करने में मदद करता है। नारियल तेल में लोरिक एसिड होता है जो पसीना पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है। ऐसे में आप नारियल तेल को उन हिस्सों में लगाएं जहां से बदबू आती हो।
फिटकरी
इसका इस्तेमाल दाग धब्बों को दूर करने के लिए किया जाता है। इसमें एंटीसेप्टिक के गुण पाए जाते रहैं जो पसीने को दूर करने के लिए यूज किए जाते हैं। इसके लिए आप नहाने के पानी में फिटकरी मिक्स करें और उस पानी से नहा लें।
Also Read: Corona Period में बहुत ही मददगार हैं ये जड़ी बूटियां, जीवन से है प्यार तो जरूर जानें इनके बारे में
पुदीना
पुदीना में कई औषधि के गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में आप पुदीने के पत्ते को पानी में उबालकर नहाने के पानी में मिक्स करें और फिर उस पानी से नहाएं। ऐसा करने से आपका पसीने की बदबू से छुटकारा मिल जाएगा।