Papaya Side Effects: पपीता के साथ गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, सेहत हो जाएगी खराब
Papaya Side Effects: हमें अक्सर पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पपीता खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, क्या आपको पता है कि पपीते के साथ कई अन्य चीजों का सेवन करने से सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है। आइये बताते हैं पपीते के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए...

पपीते के साथ इन 5 चीजों का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक
Papaya Side Effects: पपीता खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पपीता कच्चा हो या फिर पका हुआ। दोनों ही सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। वैसे पपीते का कोई सीजन नहीं होता है, वह सालभर मिलने वाला फल हैं। पाचन संबंधी समस्याओं के लिए सुबह के वक्त पपीता खाने की सलाह दी जाती है। साथ ही, यह स्किन और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-C, पोटैशियम, विटामिन-A जैसे अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन इतने फायदेमंद होने के बावजूद भी पपीते के साथ या इसे खाने के बाद कुछ चीजों को सेवन करना चाहिए। चलिए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जिन्हें पपीता के साथ खाना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
पपीते के साथ अन्य फलों का सेवन करना हानिकारक
जब भी हम फ्रूट चाट खाते हैं, तो उसमें कई तरह के फल शामिल होते हैं। लेकिन,पपीते के साथ मिलाकर कई अन्य फलों को खाते हैं, जिनका सीधा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। दरअसल, फलों में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं और इन्हें एक साथ खाने से पाचन संबंधी क्रिया धीमी हो जाती है। इसलिए आपको गैस और सूजन जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। इसलिए पपीते का सेवन अन्य फलों के साथ नहीं करना चाहिए।
पपीता खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी न पीएं
आप पपीते खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को नुकसान हो सकता है क्योंकि इससे मेटाबॉलिज्म स्लो होता है और पाचन की समस्या भी हो सकती है। पपीते खाने के बाद गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जाती है, जिससे पाचन सही रहता है।
अंडे खाने से बढ़ सकती है पाचन की समस्या
पपीते खाने के बाद अंडा गलती से भी न खाएं। दोनों को एक साथ खाने से पाचन संबंधी समस्या गैस, अपच, मतली, कब्ज और उल्टी आदि से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में अगर पपीता खाया है तो कम से कम 45 मिनट बाद ही अंडे का सेवन करना सही माना जाता है।
पपीते के साथ डेयरी प्रोडक्ट्स खाना सेहत के लिए हानिकारक
दूध, दही, पनीर में प्रोटीन की मात्रा भरपूर होता है। पपीते में मौजूद एंजाइम पपेन प्रोटीन को सूखा देता है। इसलिए पपीते खाने के बाद डेयरी प्रोडक्ट्स खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। पपीते के साथ दूध, दही या अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करते हैं, तो पाचन तंत्र की समस्या हो सकती हैं। इससे गैस, सूजन, या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल जैसी समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है।
एसिडिक फूड्स का सेवन न करें
एसिडिक फूड्स जैसे संतरा, अंगूर, नींबू, टमाटर आदि के साथ पपीते खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जिसकी वजह से पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स या अन्य पाचन संबंधी समस्याओं के होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
ये भी पढ़े:- Home Spices For Health Benifits: रसोई में रखे इन 5 मसालों से दूर भगाएं कई बीमारी
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।