Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हर महिला को पता होनी चाहिए गर्भनिरोधक गोली से जुड़ी ये बातें, जानें किस बात का रखना होता है खास ध्यान

अक्सर महिलाएं अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए गर्भनिरोधक गोलियों का सहारा लेती है। आपको बता दें कि इन गोलियों का सेवन करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। सबसे जरूरी बात कि इन गोलियों का सेवन बिना गायनोकॉलोजिस्ट की सलाह नहीं करना चाहिए। इसी बीच आज हम इससे जुड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में हर महिला को जरूर पता होना चाहिए।

हर महिला को पता होनी चाहिए गर्भनिरोधक गोली से जुड़ी ये बातें, जानें किस बात का रखना होता है खास ध्यान
X

हर महिला को पता होनी चाहिए गर्भनिरोधक गोली से जुड़ी ये बातें, जानें किस बात का रखना होता है खास ध्यान (फाइल फोटो)

अक्सर महिलाएं अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए गर्भनिरोधक गोलियों का सहारा लेती है। आपको बता दें कि इन गोलियों का सेवन करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। सबसे जरूरी बात कि इन गोलियों का सेवन बिना गायनोकॉलोजिस्ट की सलाह नहीं करना चाहिए। इसी बीच आज हम इससे जुड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में हर महिला को जरूर पता होना चाहिए। तो आइए जानते हैं इस बारे में।

गर्भनिरोधक गोलियां तीन तरह की होती हैं

कॉम्बिनेशन पिल्स

इसमें एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टिन हार्मोन सिंथेटिक फॉर्म होती है। यह अलग अलग पैक और डे में मिलती हैं।

इमरजेंसी पिल्स

इसमें काफी मात्रा में हार्मोन होता है जो कंसीव करने से रोकता है। इसे यौन संबंध बनाने के बाद 72 घंटे के अंदर खाना होता है।

मिनी पिल्स

इसे प्रोजेस्टिन ऑनली पिल्स भी कहा जाता है। इसका यूज पीरियड्स के लास्ट हफ्ते के वक्त किया जाता है।

जानें इसके नुकसान

- उल्टी होना

-चक्कर आना

- मतली आना

-दस्त होना

- पेट में दर्द होना

इस बात का रखें ध्यान

अगर पिल्स के लक्षण दो या ज्यादा महीने तक रहते हैं तो आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा अगर आपको अपने शरीर में कुछ चैंजेस दिख रहे हैं, जैसे कि सिरदर्द, गांठ आदि। इसे अनदेखा न करें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

और पढ़ें
Next Story