गठिया की समस्या से पाना है छुटकारा, तो अपनाएंं ये तरीका
कभी-कभी हमारे शरीर के किसी एक हिस्से में अचानक से दर्द होने लगता है,तो कई बार कोहनी या घुटनों में सूजन भी आ जाती है। जो कई दवाईयां लेने के बाद भी ठीक नहीं होती।

कभी-कभी हमारे शरीर के किसी एक हिस्से में अचानक से दर्द होने लगता है,तो कई बार कोहनी या घुटनों में सूजन भी आ जाती है। जो कई दवाईयां लेने के बाद भी ठीक नहीं होती।
लेकिन लगातार परेशानी बनी रहने पर जब डॉक्टर को दिखाया जाता है। तो डॉक्टर के टेस्ट करवाने पर पता चलता है कि मामूली सा लगने वाला दर्द वास्तव में हड्डी से जुड़ी गंभीर बीमारी है। इसलिए आज हम आपके सवालों के जवाब हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीत मिश्रा से जानते हैं...
जब कोहनी में हो दर्द :
मेरी उम्र 30 साल है। कोहनी की हड्डी अक्सर दर्द करती है। जबकि इसमें कोई चोट भी नहीं लगी है। इस वजह से एक्सरसाइज करने में परेशानी होती है। कृपया मेरी समस्या का समाधान बताएं? -तृषा, रोहतक
कई लोगों को ऐसी समस्या होती है, इसे टेनिस एल्बो कहते हैं। इसमें दर्द होता रहता है। यह समस्या खासकर उन लोगों को होती है, जो लोग टेनिस खेलते हैं या कोहनी का अधिक इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए आपको हड्डी रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना होगा। साथ ही नियमित रूप से फिजियोथैरेपी और एक्सरसाइज करनी होगी। इससे आराम मिलेगा।
मेरी मां की उम्र 50 साल है। उनको दो महीने पहले घुटने में चोट लगी थी, दवा देने पर दर्द और चोट ठीक हो गई। लेकिन अब उनको उठने-बैठने में समस्या हो रही है। कृपया बताएं हम क्या करें? -अक्षरा, भाटापारा
चूंकि माता जी की उम्र 50 साल है, इसलिए उम्र के साथ कई तरह की परेशानी होती है। सबसे पहले आपको माता जी के घुटनों का एक्स-रे कराना होगा। एक्स-रे की जांच आने के बाद कारण पता चलेगा। इस एज में गठिया की प्रॉब्लम भी होती है, इसलिए बगैर जांच करवाए कुछ नहीं कहा जा सकता है।
मेरी उम्र 45 साल है। कुछ दिनों पहले मेरे पैर में मोच आ गई थी और सूजन भी काफी थी। अब मोच और सूजन नहीं है। लेकिन जिस जगह पर मोच आई थी, वहां पर काला निशान सा बन गया है। क्या यह किसी समस्या का लक्षण है? -साधिका, अंबिकापुर
कई बार मसल्स में चोट लगने के बाद काले निशान बन जाते हैं, जो धीरे-धीरे ही दूर होते हैं। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। इसमें आप नारियल का तेल लगाएं। धीरे-धीरे निशान खत्म हो जाएगा।
मेरी उम्र 27 साल है। मैं वर्किंग वूमेन हूं, ऑफिस में कंप्यूटर पर काम करने की वजह से गर्दन और कंधे में अक्सर दर्द रहता है। क्या यह दर्द बिना दवा के ठीक हो सकता है? -पाखी, बिलासपुर
जैसा आप बता रही हैं कि आप वर्किंग हैं इसलिए आपकी सिटिंग लंबी होती होगी। आप के कंधे और गर्दन में दर्द का कारण यही है। आप थोड़ा सा रूटीन में बदलाव लाएं, लंबे समय तक एक ही पोश्चर में न बैठें। थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल में चहल कदमी करती रहें और नियमित रूप से शोल्डर, नेक की एक्सरसाइज करती रहें। इसके लिए आपको फिजियोथैरेपिस्ट से संपर्क करना होगा।
मेरी उम्र 40 साल है। मैं डांस टीचर हूं। मेरे पैर और कमर में दर्द रहने लगा है। मैं डांस करना नहीं छोड़ सकती, यही मेरा प्रोफेशन है, बताएं मैं क्या करूं? -रिद्धिमा, दुर्ग
आपकी उम्र धीरे-धीरे बढ़ रही है, जो समस्या का कारण है। इसके लिए आपको दूध और दूध से बने उत्पाद का सेवन अधिक करना होगा। साथ ही कैल्शियम की जांच करा लें। अगर कैल्शियम की मात्रा कम है तो आपको कैल्शियम की दवा लेनी पड़ेगी। चूंकि आप डांस नहीं छोड़ सकती हैं तो ऐसे स्टेप करने से बचें जो हड्डियों पर अधिक खिंचाव पैदा कर रहे हों। थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App