चेहरे के रिंकल्स से लेकर सिरदर्द दूर करती है ''माथे की बिंदी''
शोधकर्ताओं का कहना है कि बिंदी एक अच्छा मसाजर का काम करता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 10 Dec 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. माथे पर बिंदी लगाना औरतों की शान होती है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि माथे की बिंदी न सिर्फ आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगाती है बल्कि आपकी सेहत का भी ख्याल रखती है। हाल ही में हुए एक रिसर्च के मुताबिक, अधिकांश महिलाएं ऐसी हैं जो सेहत को ध्यान में रखकर माथे पर बिंदी लगाना शुरु कर दी हैं। बिंदी लगाते हैं तो आपको इसके फायदे भी जानने चाहिए...ये हैं फायदे
- बिंदी एक अच्छा मसाजर का काम करता है। अगर आप नींद से परेशान हैं या आपको नींद नहीं आती है तो आपके लिए माथे पर बिंदी लगाना सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं। दरअसल, बिंदी शरीर के ऊपरी हिस्से को शांत बनाए रखने में फायदेमंद होता है। अ
- शरीर की सभी नसे दोनों भौंहों के बीच मिलती हैं। आपने सुना होगा इसे तीसरी आंख भी कहा जाता है। बिंदी लगाने से मन शांत होता है और आप तनाव मुक्त होते हैं।
- बिंदी चेहरे की रिंकल्स दूर करने में मददगार है। अगर बिंदी लगाना पसंद नहीं तो इसकी आदत डाल लें।
- बिंदी लगाने से मसल्स मजबूत होते हैं।
- बिंदी लगाने से सिरदर्द से राहत मिलती है।
- माथे के बीचो बीच अगर आप मसाज करेंगे ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन नाक के आस-पास अच्छी तरह से होने लगता है। इससे राहत महसूस होती है।
- आपको यह जानकर हैरानी होगी कि माथे पर लगाने वाली बिंदी सुनने की क्षमता को भी बढ़ाती है। असल में चेहरे के मसल्स को मजबूत बनाने वाली नसें कानों के अंदर मौजूद मसल्स को हेल्दी बनाए रखते हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story