टी ट्री ऑयल बालों के लिए करता है औषधि का काम
यह तेल कई घरेलू नुस्खों के काम आता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 July 2017 5:26 PM GMT
चेहरे पर अगर ढेर सारे मुंहासों की समस्या है तो आपको टी ट्री ऑइल लगाना चाहिए।
टी ट्री ऑयल में माइक्रोबियल और जीवाणुरोधी गुण होते हैं। यह तेल कई घरेलू नुस्खों के काम आता है।
टी ट्री ऑयल जुएं से छुटकारा पाने के भी काम आता है।
आइए आपको बताते हैं टी ट्री ऑयल का बालों के लिए क्या है फायदा...
इसे भी पढ़ें- कमल ककड़ी खाना सेहत के लिए है लाभदायक
1. जूं से निजात
- आप टी ट्री ऑयल को बालों की जड़ों में लगाकर बाद में धो लें। जुएं खत्म हो जाएंगी।
2. टी ट्री और नारियल तेल
- इन दोनों तेल को मिलाकर बालों में लगाने से भी जूओं से छुटकारा मिलता है।
3. बाल मजबूत
- टी ट्री ऑयल बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, जिससे बाल कम झड़ते हैं।
- इसे लगाने से बालों में रूखेपन की भी समस्या दूर हो जाती है
4. शाइन बाल
- सिर पर इस तेल को लगाने से प्राकृतिक तेल सिर में ही बना रहता है। इससे बाल रूखे होने से बच जाते हैं और हमेशा शाइन करते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते है बादाम दिन में कितने और खाने का तरीका
5. गंदगी साफ
- टी ट्री ऑयल सिर की गंदगी को साफ करता है और रोम छिद्रों को खोलता है।
- बंद और गंदगी से भरे रोम छिद्रों की वजह से बालों की ग्रोथ ठीक से नहीं हो पाती।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story