नींबू के छिलके सेहत के लिए हैं फायदेमंद
नींबू के रस में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 July 2017 1:54 PM GMT
गर्मियों में नींबू पानी पीना हो या फिर सलाद में नींबू का तड़का लगाना हो कहीं भी अगर इसका फ्लेवर न हो तो सब कुछ फीका-फीका सा लगता है।
नींबू के रस में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
अक्सर लोग नींबू का रस निकालने के बाद नींबू को फेंक देते हैं या यूं कहें कि उसे किसी काम का नहीं समझते।
आज आपको नींबू के छिलके के ऐसे फायदे बताएंगे जिसे जानकर आप दोबारा कभी भी नींबू के छिलके को नहीं फेंकेगें।
इसे भी पढ़ें- ये होममेड जूस कब्ज की समस्या से दिलाते हैं हमेशा के लिए छुटकारा
कोलेस्ट्रॉल को करता है नियंत्रित
- शरीर में कोलेस्ट्रॉल की ज्यादा मात्रा नुकसानदेह होती है।
- नींबू के छिलके में पॉलीफिनॉल नाम का एक पदार्थ होता है जो शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है।
कैंसर से लड़ने की क्षमता
- नींबू का छिलका सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है।
- नींबू के छिलके में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिसमें कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने की क्षमता होती है।
हड्डियों को करता है मजबूत
- हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम की ज्यादा जरूरत होती है। नींबू के छिलके में कैल्शियम और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। जो न केवल हड्डियों को मजबूत रखता है बल्कि हड्डियों से संबंधित बीमारियों से भी बचाता है।
शरीर को विषैले पदार्थों से बचाता है
- हमारे शरीर में कई विषैले पदार्थ होते हैं जैसे कि टॉक्सिन। शरीर में खट्टा होने की वजह से यह विषैले पदार्थ शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा पाते।
इसे भी पढ़ें- दही खाने से होते हैं ये बड़े फायदे, ऐसे खाएं रोज
ब्लड प्रेशर को करता है नियंत्रित
- नींबू का छिलका आपके दिल का भी खयाल रखता है।
- छिलके में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है जिसकी वजह से हार्ट सही तरीके से काम करता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story