वजन कम करने से लेकर कई खतरनाक बीमारियों का तोड़ है ''हरा मटर''
हरी मटर को रोजाना खाने से बढ़ती उम्र का असर जल्दी दिखाई नहीं देता।

X
haribhoomi.comCreated On: 10 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. सर्दियों के मैसम में लोगों को कई तरह की बीमारी घेर लेती है। लेकिन इस मौसम में हरी सब्जियां भी खूब खाने को मिलती है जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मटर का स्वाद मीठा होता है और इस सीजन तो इसकी भरमार होती है। चलिए आपको बता हैं सर्दियों में मटर खाने के अनोखे फायदों के बारे में...
यह भी पढ़ें- अमरूद खाने से दूर हो जाती है ये जानलेवा बीमारी
हरा मटर के गुण
1. हरी मटर में ऐंटी-ऑक्सिडेंट और ऐंटी-इन्फ्लेमेट्री गुण मौजूद होता है। जिससे शरीर को जरूरत के हिसाब से विटामिनस मिल जाते हैं। मटर में विटमिन सी, विटमिन ई, ओमेगा 3, फैट और जिंक भी पाया जाता है। फाइबर, फ्लेवेनॉएड्स, स्टार्च और प्रोटीन से भरपूर मटर शरीर को सभी पोषक तत्वों से भरपूर रखती है।
2. मटर खाने का सबसे बड़ा फायदा होता है कि यह कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। जिससे दिल की बीमारी दूर होती है।
3. हरी मटर को रोजाना खाने से आप लंबे समय तक जवां नजर आते हैं और बढ़ती उम्र का असर जल्दी दिखाई नहीं देता।
4. मटर में फ्लेवेनॉएड्स और अल्फा कैरटीन और बीटा कैरटीन पाया जाता है। जो इम्यूनिटी बढ़ाता है।
5. फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर हरी मटर पेट के कैंसर से बचाव करने में सहायक होता है।
6. फाइबर की वजह से हरी मटर कब्ज दूर करने में फायदेमंद होता है।
7. अक्सर ठंड में ज्वाइंट्स में दर्द होने लगता है। इन समस्याओं को दूर करने में भी मटर बहुत फायदेमंद है।
8. मटर खाने से ताकत मिलती है।
9. मटर में फैट कम होता है जिसकी वजह से वजन भी कंट्रोल में रहता है।
10. अगर आप चेहरे पर झाइयों से परेशान हैं तो मटर के पेस्ट को चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के बाद धो लें।
11. अगर आपको लगता है कि आप रोज की बातों को भूलते जा रहे हैं तो मटर का सेवन करें। मटर स्मरण शक्ति बढ़ाने में मददगार है।
12. शरीर के किसी भाग में जल जाने पर मटर के दानों का पेस्ट बनाकर लगा लें। इससे जले हुए भाग में ठंडक मिलेगी। और मटर घाव को बढ़ने नहीं देगा।
यह भी पढ़ें- सिर्फ एक चाय उतार देगी आंखों का 'चश्मा', जानें कैसे
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story