मटके का पानी इन बीमारियों से रखता है दूर
मिट्टी में कई प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता पाई जाती है।

गर्मियों में लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं, लेकिन लोगों को मिट्टी के बर्तन के फायदों के बारे में पता नहीं होता। दरअसल, मिट्टी में कई प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता पाई जाती है।
दहेल्थसाइट के अनुसार, मटके का पानी नेचुरल ठंडा होता है। इस पानी में मिनरल और न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. सूर्या भगवती के अनुसार आइए आपको बताते हैं मटके के पानी के हेल्थ बेनिफिट...
1. लू से बचाना
मटके का पानी पीने से लू नहीं लगती। मिट्टी के बर्तन गर्मियों में सूर्य की किरणों से बचाए रखते हैं।
2. गले के लिए फायदेमंद
जब भी आपको जुकाम-खांसी हो या अस्थमा जैसी बीमारी से ग्रस्त हो तो मटके का पानी ही पीना चाहिए। इस पानी से गला खराब नहीं होता।
3. मेटाबॉल्जिम बूस्ट
मिट्टी के बर्तन का पानी से मेटाबॉल्जिम बूस्ट होता है।
4. हानिकारक केमिकल्स ना होना
प्लास्टिक बोतल को थोड़े दिन ही इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि इसमें थोड़े दिन बाद टॉक्सिन पैदा हो जाते हैं। मिट्टी के पॉट में ऐसा नहीं होता।
5. पेट के दर्द से राहत
इस पानी को पीने से एसिडिटी पर अंकुश लगाने और पेट के दर्द से राहत प्रदान पाने में मदद मिलती हैं। इसमें मिट्टी में क्षारीय गुण विद्यमान होते है। क्षारीय पानी की अम्लता के साथ प्रभावित होकर, उचित पीएच संतुलन प्रदान करता है
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App