क्या आप जानते है बादाम दिन में कितना खाने चाहिए
ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं अपने दुबलेपन से परेशान हैं तो आप रोज बादाम खा सकते हैं।
आप 20 बादाम दिन में खा कर अपनी सेहत को बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं बादाम के फायदे...
इसे भी पढ़ें- इन आसान एक्सरसाइज से कम करें अपना मोटापा
1. सुबह 10 बादाम की पेस्ट में आधा चम्मच जायफल और एक चुटकी सौंठ का डालकर दूध या पानी के साथ खाने से चिंता, डर और तनाव दूर हो जाता है।
2. सुबह 10 बादाम रोजाना दूध के साथ खाने पर खून की कमी दूर हो जाती है।
3. छोटी माता को जल्दी से ठीक करने के लिए 5 बादाम की पेस्ट को पानी के साथ सुबह खाने से फायदा होता है।
4. याददाश्त बढ़ाने के लिए 2 चम्मच मक्खन, थोड़ी सी मिश्री और 10 बादाम की पेस्ट को आपस में मिलाकर इसे रोज सुबह दूध के साथ लीजिए आपका दिमाग तेज होगा।
इसे भी पढ़ें- सेब खाने से होती हैं ये बीमारी, खाने से पहले पढ़े लें ये खबर
5. यदि लगातार खाँसी और बलगम से परेशन हो तो मिश्री में 5 बादाम की पेस्ट मिलकर दिन में 2 बार खाएं, लाभ मिलेगा।
6. लू लगने पर ठंडे दूध में बादाम की पेस्ट और गुलाब जल डालकर पीने से जल्द आराम मिलता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App