सर्दियों में पीएं सौंफ की चाय, मिलेंगे ये फायदे
खाना खाने के बाद सौंफ की चाय पीने ने कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 2 Jan 2017 6:07 AM GMT
नई दिल्ली. जिस तरह खाना खाने के बाद सौंफ खाना पाचन क्रिया में फायदेमंद होता है। ठीक उसी तरह से सौंफ की चाय पीने से पेट की प्रॉब्लम भी दूर होती है। अगर आपको कब्ज और एसिडिटी की समस्या है तो सौंफ की चाय पिएं इससे शरीर की कई सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। तो चलिए आपको बताते हैं सौंफ का पानी पीने के अनोखे फायदे..
- सौंफ में फाइबर मौजूद होता है। जो कब्ज की परेशानियों से छुटकारा दिलाता है। इतना ही नहीं यह डाइजेशन इम्प्रूव करने में मदद करता है।
- सौंफ की चाय में आयरन होता है जो एनीमिया से बचाने में मदद करता है।
- सौंफ की चाय में डाइयूरेटिक गुण होते हैं जो यूरिन प्रॉब्लम से बचाने में मदद करते हैं।
- सौंफ की चाय पीने से टॉक्सिन्स दूर होते हैं और चेहरे का ग्लो बढ़ता है।
- इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो अस्थमा से बचाने में मदद करते हैं।
- इस चाय को पीने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। साथ ही हार्ट प्रॉब्लम से बचाव भी होता है।
- इसमें पोटैशियम मौजूद होता है। साथ ही बीपी कंट्रोल करने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर से बचाने में मदद करते हैं।
ऐसे बनाएं सौंफ की चाय -
- सौंफ की चाय बनाने के लिए एक पैन लें।
- अब इस पानी में सौंफ मिला लें।
- जब तक पानी का रंग नहीं बदलता तब तक पानी को उबालते रहें।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story