रोजाना गुनगुने पानी में लें 1 चम्मच दालचीनी, होंगे ये फायदे
दालचीनी भोजन में मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणुओं को मारता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 7 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. क्या आप भी यही सोचते हैं कि दालचीनी एक मसाला भर है। लेकिन बता दें कि अगर आप ऐसा सोचते हैं तो आप गलत हैं। ये मसाला न केवल खाने में खुशबू बढ़ाता है बल्कि ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। दरअसल, दालचीनी के फायदे से डाक्टर खुद भी हैरान है। डॉक्टरों का कहना है कि एक सिर्फ एक चम्मच दालचीनी आपको कई तरह से फायदे पहुंचाता है। चलिए आपको बताते हैं दालचीनी के अनोखे फायदों के बारे में..
दालचीनी के गुण
- दरअसल, दालचीनी अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमट्री गुणों के लिए जानी जाती है। वास्तव में दालचीनी में सिन्नामाल्ड़ेहाइड यौगिक पाया जाता है जो सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है और बहुत सी बीमारियों को दूर करता है।
- दालचीनी अपनी औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। इसका इस्तेमाल प्राचीन काल से किया जा रहा है।
- यह आयरन, मैंगनीज़, फाइबर और कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है। दालचीनी भोजन में मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणुओं को मारता है।
- बता दें कि जिन लोगों को लीवर से संबंधित किसी तरह की बीमारी है तो उन्हें सतर्क रहना चाहिए। लीवर के रोगी को इसकी अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- पतली कमर' चाहिए तो ये है आसान तरीका
दालचीनी के फायदे
- दालचीनी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। सुबह-सुबह रोजाना एक चम्मच दालचीनी का सेवन करने से पाचन में सहायता मिलती है।
- दालचीनी ब्लड सर्कुलेशन में मदद करता है।
- बता दें कि दालचीनी आर्थराइटिस के दर्द को कम करने में सहायक है। बशर्ते दिन में एक बार गुनगुने पाने के साथ एक चम्मच दालचीनी का सेवन करें।
- दालचीनी शरीर में खराब कोलेस्ट्रोल को जमा होने से रोकती है।
- दिल की बीमारियों से बचाव करती है।
- अनेक अध्ययनों से पता चला है कि दालचीनी वजन कम करने में सहायक है।
यह भी पढ़े- सर्दियों में पीएं सौंफ की चाय, मिलेंगे ये फायदे
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story