क्या आप जानते हैं उबले हुए ''नींबू पानी'' के ये जबरदस्त फायदे
नींबू को उबालकर पीने से शरीर में कई तरह के विटामिंस की मात्रा भी बढ़ जाती है।

X
haribhoomi.comCreated On: 31 Dec 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. आपने अब तक सुबह उठकर नींबू पानी पीने के बारे में सुना होगा, लेकिन अब तक पानी को गर्म करके उसमें नींबू का रस डालकर पीते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप नींबू को उबालकर पीएंगे तो सेहत के लिए कई तरह की बीमारियों से दूर रहेंगे। चलिए आपको बताते हैं नींबू को उबालकर पीने के अनोखे फायदे..
इम्यूनिटी
नींबू में मिटामिन सी की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसे उबालकर पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
सर्दी-जुकाम में राहत
अक्सर ठंड के दिनों में सर्दी-जुकाम होना आम बात है। इसमें ऐंटिऑक्सिडेंट होते हैं जो सर्दी को पल भर में दूर कर देता है।
पाचन में फायदेमंद
नींबू को उबालकर पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है।
घटता है वजन
अगर आप नींबू को उबालकर पीएंगे तो इससे आपका वजन भी कम होगा और आपको कमजोरी भी नहीं होगी।
एनर्जी बूस्ट
नींबू, एनर्जी को बूस्ट करने में मदद करता है। यह सिर्फ पल्प नहीं है बल्कि इसकी एरोमा तक से एनर्जी बढ़ जाती है।
मेटाबॉलिजम बूस्ट
नींबू को पीने से कैलरी बर्न हो जाती है और शरीर को पोषण तत्व भी मिलते हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिजम सही हो जाता है।
कब्ज से राहत
इसके इस्तेमाल से पेट की ऐंठन दूर होती है और कब्ज से निजात मिलता है।
ऐसे बनाएं
- इसके लिए कम से कम 4-5 नींबू लें।
- अब इन्हें अच्छे से धोकर दो टुकड़ों में काट लें।
- अब करीब एक पैन में नींबू को डालें और 3 से 5 मिनट तक उबाल लें।
- इसके बाद, इसे 10 मिनट के लिए ठंडा होने दें।
- बचे हुए पानी को पी लें।
- और नींबू को खाना बनाने के काम में ले जाएं।
- अगर स्वाद अजीब लगे तो इसमें जरा सा शहद डाल लें।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story