इस वक्त सिगरेट पीने से सेहत को होगा सबसे ज्यादा नुकसान
खाना खाने के बाद पी गई एक सिगरेट करीब 10 सिगरेट के बराबर होती है।

X
haribhoomi.comCreated On: 10 Feb 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. वैसे तो आप सिगरेट किसी भी वक्त पीएं तो ये सेहत को नुकसान ही पहुंचाती है। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप सिगरेट इस वक्त पीएंगे तो मानों आपका बुरा हाल होना संभव है। अगर आपका किसी भी हाल में सिगरेट पीना नहीं छोड़ पा रहे हैं और हर वक्त सिगरेट पीने का मन करता है तो जरा ठहरिए आप पूरी तरह से सिगरेट पीना नहीं छोड़ सकते तो कम से कम वक्त का ख्याल रखें....
इसे भी पढ़ेंः नशा नहीं दवा भी है बियर, निकल जाती है पथरी
1. क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो खाना खाने के बाद सिगरेट पीते हैं। तो जान लें कि खाना खाने के बाद सिगरेट पीने से इसका असर दोगुना हो जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि खाना खाने के बाद पी गई एक सिगरेट करीब 10 सिगरेट के बराबर होती है। कुछ लोगों की आदत होती है खाना खाने के बाद सिगरेट पीने की लेकिन ऐसे समय में सिगरेट का असर दस गुना हो जाता है। इसलिए खाना खाने के बाद सिगरेट पीने से बचें।
2. क्या आप भी ये सोचते हैं कि सुबह उठकर सिगरेट पीएंगे तो आपका पेट अच्छी तरह से साफ हो जाएगा। तो आपका ऐसा सोचना गलत है। अगर आपकी भी ऐसी आदत है तो अपनी ये आदत जल्द से जल्द बदल लें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप खाली पेट सिगरेट पीएंगे तो गैस की समस्या के साथ पाचन शक्ति भी कमजोर हो जाएगी।
3. ध्यान दें कि चाय के साथ भूलकर भी सिगरेट न पीएं। ऐसा करना आपके लिए बेहद घतक हो सकता है। चाय के साथ सिगरेट पीने के दौरान दो खतरनाक पदार्थ यानी निकोटिन और कैफीन एक साथ आपके शरीर के अंदर चली जाती है।
4. खुले में सिगरेट पीने से बचें क्योंकि अगर आप किसी दूसरे शख्स के सामने सिगरेट पीते हैं तो इसका खतरनाक धुंआ भी सेहत को नकसान पहुंचा सकता है।
इसे भी पढ़ेंः आ गया डार्क चॉकलेट कैप्सूल, कई बीमारियां होंगी दूर
5. कोल्ड ड्रिंक के साथ भी सिगरेट पीना बेहद खतरनाक हो सकता है।
6. अगर आप भी उनमें से हैं जो शराब के साथ सिगरेट पीते हैं तो वह सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। चूंकि, एल्कोहल का असर लीवर और दिल पर होता है। ऐसा करने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story