Hartalika Teej 2018: हरतालिका तीज पर बनाएं दोरंगी स्पायरल पूरी रेसिपी
Hartalika Teej 2018: हरतालिका तीज पर बनाएं दोरंगी स्पायरल पूरी रेसिपी

X
वीणा गुप्ताCreated On: 11 Sep 2018 7:53 PM GMT
हर महिला हरतालिका तीज का व्रत पूरे विधि-विधान से करती हैं। इस व्रत को खोलने के बाद आप अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट व्यंजन भी जरूर
बनाएंगी। इसीलिए इस बार हम आपके लिए लेकर आए हैं, हरतालिका तीज के लिए खास मीठे-चटपटे व्यंजन की रेसिपी।
दोरंगी स्पायरल पूरी
सामग्री
गेहूं का आटा : 2 कप, चुकंदर पेस्ट : 1/2 कप, नमक : स्वादानुसार, तेल : तलने के लिए
विधि
1 कप आटे में स्वादानुसार नमक और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर कड़ा आटा गूंथ लें, चिकनाई लगाकर रख दें। बचे आटे में नमक और चुकंदर पेस्ट मिलाकर कड़ा गूंथ लें।
इसे भी चिकनाई लगाकर रखें, दोनों रंग के आटे की छोटी-छोटी पेड़ियां बनाएं। हर पेड़ी को अलग-अलग बेल लें। अब लाल पूरी के ऊपर सफेद पूरी रखकर रोल कर लें।
हर रोल को 3 टुकड़ों में काटकर दबा लें और चकले पर चिकनाई लगाकर स्पायरल पूरियां बेल लें। कड़ाही में तेल गर्म करके मध्यम आंच पर पूरियां करारी होने तक तलें।
प्रस्तुति: ओम प्रकाश गुप्ता
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story