Hartalika Teej 2018: हरतालिका तीज पर बनाएं स्वादिष्ट चावल-मेवा मोदक रेसिपी
Hartalika Teej 2018: हरतालिका तीज पर बनाएं स्वादिष्ट चावल-मेवा मोदक रेसिपी

हर महिला हरतालिका तीज का व्रत पूरे विधि-विधान से करती हैं। इस व्रत को खोलने के बाद आप अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट व्यंजन भी जरूर बनाएंगी। इसीलिए इस बार हम आपके लिए लेकर आए हैं, हरतालिका तीज के लिए खास मीठे-चटपटे व्यंजन की रेसिपी।
चावल-मेवा मोदक सामग्री
चावल का आटा : 1 कटोरी, पानी : 1 कटोरी, घी : 2 बड़े चम्मच, कसा नारियल : 1 कटोरी, कसा हुआ गुड़ : 1 कटोरी, कटे हुए काजू, पिस्ता और बादाम : 1 बड़ा चम्मच, किशमिश : 20-25, नमक : चुटकी भर
चावल-मेवा मोदक विधि
पैन गर्म करके उसमें नारियल और गुड़ डालें। जब गुड़ अच्छी तरह पिघल जाए तब गैस बंद कर दें और सारे मेवा मिलाकर ठंडा होने के लिए रख दें। भरावन तैयार है।
अब पानी को उबालें। उसमें चावल का आटा, घी और नमक मिलाएं। जब मिश्रण गाढ़ा होकर गूंथने लायक हो जाए तब आंच से उतार लें। तैयार मिश्रण को अच्छी तरह आटे की तरह गूंथ लें।
इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बना लें। हर बॉल को हथेली पर फैलाकर आवश्यकतानुसार भरावन भरते हुए मोदक का आकार दें। सभी मोदकों को 10-15 मिनट तक भाप में पकाएं और मेवा डालकर सर्व करें।
प्रस्तुति: ओम प्रकाश गुप्ता
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App