हरतालिका तीज 2018: बेसन के लड्डू की रेसिपी हिंदी में
हरतालिका तीज 2018: बेसन के लड्डू की रेसिपी हिंदी में

X
वीणा गुप्ताCreated On: 11 Sep 2018 7:53 PM GMT
हर महिला हरतालिका तीज का व्रत पूरे विधि-विधान से करती हैं। इस व्रत को खोलने के बाद आप अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट व्यंजन भी जरूर बनाएंगी। इसीलिए इस बार हम आपके लिए लेकर आए हैं, हरतालिका तीज के लिए खास मीठे-चटपटे व्यंजन की रेसिपी।
बेसन के लड्डू रेसिपी की सामग्री
बेसन : 500 ग्राम, देसी घी : 400 ग्राम, पिसी चीनी : 500 ग्राम, कटे काजू : 100 ग्राम, खरबूजे की गिरी : 50 ग्राम, इलायची पाउडर : 20 ग्राम
बेसन के लड्डू रेसिपी की विधि
घी गर्म करके उसमें बेसन डालें और धीरे-धीरे चलाते हुए भूनें। अच्छी तरह भुन जाने पर थाली में निकालकर फैला लें। थोड़ा ठंडा होने पर पिसी चीनी और सारा मेवा और इलायची पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मनचाहे नाप के लड्डू बना लें।
प्रस्तुति: ओम प्रकाश गुप्ता
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story