Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गणतंत्र दिवस 2019 : घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट ''तिरंगा ब्रेड पकोड़ा'' और 26 जनवरी को बनाएं स्पेशल

26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस (Republic Day), वैसे तो ये दिन एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। जिसके बाद भारत एक संप्रभु राष्ट्र बन गया था। इसी खुशी का जश्न मनाने के लिए हर साल देश में 26 जनवरी पर संस्कृति के रंग बिखेरती हुई झांकियों को राजपथ पर परेड के रूप में निकाला जाता है। 26 जनवरी 2019 को राष्ट्रीय अवकाश होने की वजह से अक्सर लोग घर में रहकर ही गर्मागर्म और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए परेड को देखना पसंद करते हैं। इसलिए 26 जनवरी पर अक्सर घरों की महिलाएं परेड के शुरू होने से पहले ही सभी के लिए स्पेशल नाश्ता बना लेती हैं।

गणतंत्र दिवस 2019 : घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट तिरंगा ब्रेड पकोड़ा और 26 जनवरी को बनाएं स्पेशल
X

Happy Republic Day 2019

26 जनवरी (26 January) यानि गणतंत्र दिवस (Republic Day), वैसे तो ये दिन एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। जिसके बाद भारत एक संप्रभु राष्ट्र बन गया था। इसी खुशी का जश्न मनाने के लिए हर साल देश में 26 जनवरी पर संस्कृति के रंग बिखेरती हुई झांकियों को राजपथ पर परेड के रूप में निकाला जाता है। 26 जनवरी 2019 (26 January 2019) को राष्ट्रीय अवकाश होने की वजह से अक्सर लोग घर में रहकर ही गर्मागर्म और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए परेड को देखना पसंद करते हैं। इसलिए 26 जनवरी (26 January) पर अक्सर घरों की महिलाएं परेड के शुरू होने से पहले ही सभी के लिए स्पेशल नाश्ता बना लेती हैं। अगर आपने अभी तक कोई स्पेशल डिश या रेसिपी नहीं सोची है, तो परेशान न हों, क्योंकि आज हम आपको गणतंत्र दिवस (Republic Day) के खास अवसर पर तिरंगा ब्रेड पकोड़ा रेसिपी (Trianga Bread Pakoda Recipe) बता रहे हैं, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही देखने में आकर्षक और बनाने में बेहद आसान है।

Republic Day 2019 : 26 जनवरी पर घर में ऐसे बनाएं 'तिरंगे पास्ता सलाद', ये है रेसिपी

तिरंगा ब्रेड पकोड़ा रेसिपी सामग्री (Trianga Bread Pakoda Recipe Ingredients)

ब्रेड स्लाइस - 12
सरसों के बीज - 1 बड़ा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
अमचूर पाउडर - 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
पुदीना - 50 ग्राम
बेसन - 250 ग्राम
आलू - 250 ग्राम (उबले और मैश किए हुए)
करी पत्ते - 8-10 पत्तियां
हरी मिर्च - 5-6
धनिया पत्ती - 100 ग्राम
टमाटर की चटनी - 4 बड़े चम्मच

तिरंगा ब्रेड पकोड़ा रेसिपी विधि (Trianga Bread Pakoda Recipe Process)

1.तिरंगा ब्रेड पकोड़ा रेसिपी (Trianga Bread Pakoda Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में उबले छीले और मैश किए हुए आलू लें।
2. इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें थोड़ी सी राई, कटी हरी मिर्च, प्याज और करी पत्ता डालें।
3. जब प्याज़ सुनहरी होने लगे तो इसमें मैश किए हुए आलू डालें, अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालकर चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें।
4. इसके बाद आलू की स्टफिंग में बारीक कटा हुआ हरा धनिया पत्ती डालें और मिक्स कर लें।
5. अब एक बड़े बॉउल में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, नमक, अजवायन डालें और पानी मिलाते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
6. इसके बाद ब्रेड के किनारों को चाकू की मदद से काटकर अलग कर लें, साथ ही तिकोना आकार में भी ब्रेड स्लाइस को काट लें।
7. अब एक ब्रेड स्लाइस पर हरी धनिये और पुदीने की चटनी लगाएं और दूसरे ब्रेड स्लाइस पर टोमेटो कैचअप लगाएं।
8. इसके बाद हरे वाले ब्रेड स्लाइस पर आलू की स्टफिंग रखें फिर उसके ऊपर से टोमेटो केचअप वाला ब्रेड स्लाइस लगाएं और हाथ की मदद से दबाकर सील कर दें।
9. अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें।
10. इसके बाद तिरंगा ब्रेड पकोड़ा (Trianga Bread Pakoda) स्लाइस को बेसन के घोल में डिप करके गर्म तेल में डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।
11. सिकें हुए तिरंगा ब्रेड पकोड़ा (Trianga Bread Pakoda)को प्लेट में निकालें और तीनों रंगों को देखने के लिए तिरंगा ब्रेड पकोड़ा (Trianga Bread Pakoda) को बीच में से काट लें।
12. अब तैयार तिरंगा ब्रेड पकोड़ा (Trianga Bread Pakoda) को हरी चटनी या टोमेटो कैचअप और गर्मागर्म चाय के साथ सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story