Gudi Padwa 2019 : गुड़ी पड़वा से पहले घर को इन चीजों से बनाएं खूबसूरत और लकी
आज हम आपको गुड़ी पड़वा और हिन्दू नववर्ष 2076 के आने से पहले आपको घर सजाने के तरीके बता रहे हैं। जिससे आप हिन्दू नववर्ष और गुड़ी पड़वा का पर खुशियों का स्वागत कर सकें।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 April 2019 2:12 PM GMT
गुड़ी पड़वा 2019 : 6 अप्रैल 2019 (6th April 2019) को गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa) यानि हिन्दू नववर्ष (Hindu Nav Varsh) का शुभारंभ हो रहा है। हिन्दू पंचाग (Hindu Panchang) और शास्त्रों के अनुसार हर साल हिन्दू नववर्ष (Hindu Nav Varsh) की शुरूआत चैत्र नवरात्रि (ChaitraNavratri) के पहले दिन से होती है। इस साल देशभर में हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् 2076 (Hindu Nav Varsh Vikram Samvat 2076) मनाया जाएगा। इस दिन को मनाने के लिए लोग कई दिनों पहले से ही घर को सजाने की तैयारी करने लगते हैं। अगर आपने अभी तक घर को सजावट के बारे में कुछ नहीं सोचा है, तोआज हम आपको गुड़ी पड़वा और हिन्दू नववर्ष 2076 के आने से पहले आपको घर सजाने के तरीके बता रहे हैं। जिससे आप हिन्दू नववर्ष और गुड़ी पड़वा का पर खुशियों का स्वागत कर सकें।
गुड़ी पड़वा पर घर सजाने का तरीका (Gudi Padwa Home Decoration Tips)
गुड़ी पड़वा पर घर सजाने का तरीका 1
किसी भी त्यौहार और मंगल कार्य को करने से पहले घर की साफ-सफाई करना बेहद जरूरी होता है। घर की सफाई के साथ ही इस समय घर के मंदिर यानि पूजा स्थान की सफाई करना न भूलें। क्योंकि गुड़ी पड़वा के दिन नववर्ष ही नहीं बल्कि चैत्र नवरात्रि की भी शुरूआत होती है।

गुड़ी पड़वा पर घर सजाने का तरीका 2
घर की साफ-सफाई करने के बाद घर को सजाने का काम किया जाता है। जिसमें रंगोली बनाना सबसे अहम होता है। रंगोली घर के मुख्य द्वार और पूजा स्थान पर बनाना शुभ होता है। अगर आपको रंगोली बनानी नहीं आती है, तो सांचे की मदद से एक परफेक्ट रंगोली आसानी से बनाई जा सकती है।

गुड़ी पड़वा पर घर सजाने का तरीका 3
हिन्दू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि के आने से पहले अक्सर घर को बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए मुख्य द्वार और कमरों के प्रवेश द्वार पर आम और अशोक के पत्तों से बनी तोरण के साथ फूलों की माला लगाया जाता है।

गुड़ी पड़वा पर घर सजाने का तरीका 4
हिन्दू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि के आने की खुशी में घर और पूजा स्थान को रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाया जाता है।

गुड़ी पड़वा पर घर सजाने का तरीका 5
गुड़ी पड़वा,हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के घर की सजावट के लिए आप रंग-बिरंगी लाइटिंग के साथ ही रंगोली को सजाने के लिए कलरफुल दीये और मोमबतियों का इस्तेमाल करे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Gudi Padwa 2019 Happy Gudi Padwa Navratri 2019 Chaitra Navratri 2019 Chaitra Navratri Hindu Nav Vasrsh 2076 Nav Varsh 2019 Hindu Nav Varsh 2019 Gudi Padwa Decoration Gudi Padwa DecorationTips Gudi Padwa Home Decoration Tips Gudi Padwa Decoration Tips In hindi Rangoli Rangoli Design Toran Flower Decoration Diya Candles गुड़ी पड़वा हैप्पी गुड़ी पड़वा नवरात्रि 2019 चैत्र नवरात्रि चैत्र नव�
Next Story