Birthday Special: इन 5 खास व्यजंनों को पीएम मोदी खाना कभी नहीं भूलते, जानें हैरान करने वाली वजह
17 सितबंर यानि सोमवार को भारत के पीएम नरेंन्द्र दामोदर दास मोदी अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी जिंदगीं के 68 बसंत देख चुके पीएम मोदी आज भी अपनी युवावास्था जितने ही एक्टिव और एनर्जेटिक रहते हैं। उनकी इस एनर्जी के पीछे कई राज छुपे हैं। जिसे आज के दौर में हर कोई जानना चाहता है।

17 सितबंर यानि सोमवार को भारत के पीएम नरेंन्द्र दामोदर दास मोदी अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी जिंदगीं के 68 बसंत देख चुके पीएम मोदी आज भी अपनी युवावास्था जितने ही एक्टिव और एनर्जेटिक रहते हैं। उनकी इस एनर्जी के पीछे कई राज छुपे हैं। जिसे आज के दौर में हर कोई जानना चाहता है।
ऐसे में आज हम आपको भारत के प्रधानमंत्री और दुनिया के सबसे चर्चित राजनेताओं में से एक रहने वाले पीएम मोदी के लिए उनकी रसोई में पकने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में बता रहे हैं। जिनके जरिए वो बिना किसी छुट्टी लिए दिन के 18 घंटे काम करते हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी शाकाहारी भोजन करना पसंद करते हैं, वो भी खास उत्तर भारत और गुजराती व्यंजनों वाला।
यह भी पढे़ं : जन्मदिन विशेषः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जानिए उनके पसंदीदा गाने और फिल्में
पीएम मोदी की रसोई में बनने वाले खास व्यंजन :
1. ढोकला - आम लोगों की ही तरह पीएम मोदी को भी गुजरात का फेमस ढोकला सबसे ज्यादा पसंद है। वो इसे हल्के नाश्ते के रूप में रोज खाना पसंद करते हैं। यही नहीं पीएम मोदी कहते हैं, 'अगर आपको ढोकला पसंद नहीं हैं, तो आप गुजराती हो ही नहीं सकते।'
2. गुजराती खिचड़ी - आमतौर पर घरों में खिचड़ी को बीमार व्यक्ति की सेहत में सुधार के लिए अक्सर खाने को दी जाती है, लेकिन पीएम मोदी की रसोई में रोजाना गुजराती खिचड़ी बनाई जाती है, क्योंकि पीएम मोदी को गुजराती खिचड़ी बेहद पसंद है। वो भी मां के हाथों की बनी हुई।
3. आम की चटपटी चटनी - पीएम मोदी को हमारी सबकी तरह ही आम खाना बेहद पसंद है। वो आम को एक अलग अंदाज में खाना पसंद करते हैं। जी हां आपने आज तक आमरस, आमपापड़, आम का आचार सुना होगा, लेकिन पीएम मोदी को आम की खट्टी और चटपटी चटनी खाना पसंद है जिसका वो रोजाना सेवन करते हैं।
यह भी पढे़ं : Happy Birthday PM Modi: वाराणसी में पीएम बच्चों संग मनाएंगे जन्मदिन, वाराणसीवासियों को मिलेगा तोहफा
4. खांडवी - पीएम मोदी को चाय के साथ अक्सर खांडवी खाना बहुत पसंद है। ये व्यंजन भी गुजराती है, ये बेसन से बना बेहद ही हल्का स्नैक है। जिसे राई और करी पत्ते से छोंका जाता है, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है।
5. श्रीखंड - पीएम मोदी नमकीन जायके के साथ रोज भोजन के अंत में मीठा खाना भी पसंद करते हैं। गुजरात और महाराष्ट्र की सबसे स्पेशल मिठाई श्रीखंड के वैसे तो दुनिया भर में अनेक दीवाने हैं। जिसमे पीएम मोदी भी शामिल हैं। दही से बनने वाली खट्टी और मीठी श्रीखंड नरेंद्र मोदी की सबसे पसंदीदा स्वीट डिश है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App