मात्र 1 मिनट मसलें तर्जनी अंगुली, कई रोगों से मिलेगा छुटकारा
सोने से पहले केवल एक मिनट के लिए अपनी मिडल फिंगर को मसलें।

X
haribhoomi.comCreated On: 8 Nov 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. केवल दवाइयां ही नहीं बल्कि हमारे हाथ भी हमें कई बिमारियों से निजात दिला सकते हैं। जी हां- ये बात सच है। हमारे हाथ में मौजूद अंगुलियां हमें कई बिमारियों से बचाती हैं। जैसे आखों की बीमारी, फेफडों की समस्या, अनिद्रा, दिल की बीमारी आदि। यकीन मानिए ये कमाल दवाइयां नहीं बल्कि हमारे हाथों कि अंगुलियां कर सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे -
दरअसल हाथ की अंगुलियां हमारे शरीर के विभिन्न अंगों से जुड़ी हैं। इन अंगुलियों की कई सारी नसें ऐसी हैं जिनका कहीं ना कहीं संबंध अन्य शारीरिक अंगों से है। विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर के किसी अंग में दर्द है, परेशानी है तो इन अंगुलियों से उसका इलाज किया जा सकता है।
तर्जनी अंगुली (इंडेक्स फिंगर) को यदि आप हल्के हाथ से मसलेंगे तो आपको पेट संबंधी समस्याओं से छुटकरा मिलेगा। खासतौर से अगर आपको कब्ज की दिक्कत बनी रहती है, तो रोजाना दिन में 2-3 बार इस अंगुली को केवल 60 सेकेंड के लिए मसलें।
अनिद्रा- सोने से पहले केवल एक मिनट के लिए अपनी मिडल फिंगर को मसलें। यह आपके ब्ल्ड प्रेशर को नियंत्रित करेगी, मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाएगी और आपको अच्छी नींद आएगी।
अब बारी आती है रिंग फिंगर की, इसे मसलने के भी अनेक फायदे हैं। इसको मसलने से भी पेट संबंधी तकलीफों से छुटकारा मिलता है। यह अंगुली लंबे समय से चली आ रही कब्ज की परेशानी को भी मात दे सकती है।
हाथ की सबसे छोटी यानि कनिष्ठिका अंगुली, ये दिखने में छोटी है लेकिन बड़े-बड़े कमाल करके दिखा सकती है। इसको मात्र एक मिनट मसलने से माइग्रेन की प्रॉब्लम से छुटकारा पाया जा सकता है।
अंगुलियों के अलावा हाथ का अंगूठा भी विभिन्न रोगों को काट सकता है। अंगूठे को कुल एक मिनट तक मसलने से फेफड़ों को मजबूत बनाया जा सकता है। जिन लोगों को सांस से जुड़ी तकलीफ है, उन्हें ये जरूर करना चाहिए।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story