मानसून में बालों का ऐसे रखें ख्याल, नहीं तो पड़ जाएंगी जुएं
तेज गर्मी के बाद मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की बारिश की फुहार से हर किसी को गर्मी से राहत मिल गई है। ज्यादातर लोगों को बारिश का मौसम और बारिश में भीगना बहुत पसंद होता है। लेकिन बारिश का पानी आपके बालों को खराब कर सकता है।

तेज गर्मी के बाद मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की बारिश की फुहार से हर किसी को गर्मी से राहत मिल गई है। ज्यादातर लोगों को बारिश का मौसम और बारिश में भीगना बहुत पसंद होता है। लेकिन बारिश का पानी आपके बालों को खराब कर सकता है। बारिश में बहुत जरूरी है कि आप अपने बालों का खास ख्याल रखें।
बारिश के मौसम में बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। इस मौसम में बाल बहुत चिपचिपे और ऑयली हो जाते हैं। साथ ही जल्दी गंदे होते हैं।
यह भी पढ़ें: तेल लगाने से पहले करें ये काम सफेद बाल हो जाएंगे काले, जल्द दिखेगा असर
ज्यादा दिनों तक बालों के गंदा रहने से बाल कमजोर होते हैं और ज्यादा झड़ते हैं। इसके अलावा ऐसा भी माना जाता है कि बारिश के पानी में बाल भीगने की वजह से बालों में जुएं भी पड़ जाती हैं।
मानसून में बालों की देखभाल कैसे करें
- अगर आप बारिश में भीग रहे हैं तो बालों को कवर कर लें।
- बालों को कवर करने से बारिश का पानी बालों में नहीं जाएगा और बाल जल्दी गंदे नहीं होंगे।
- इस मौसम में कभी भी गीले बालों को न बांधे।
- गीले बालों को बांधने से बाल कमजोर होते हैं और उनमें नमी बनी रहती है, जिसके कारण वह ज्यादा टूटते हैं।
- ज्यादा दिन के गैप पर बालों को न धोएं।
- बालों को 2-3 दिन के अंतर पर शैंपू जरूर करें।
- बारिश के मौसम में हेयर स्पा जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को किसी के साथ न करें शेयर, नहीं तो हो जाएगी स्किन प्रॉब्लम
- हेयर स्पा करने के लिए नारियल तेल को हल्का गर्म करके स्कैल्प की अच्छे से मसाज करें।
- कोशिश करें कि इस मौसम में हेयर कलर न करें।
- बारिश के मौसम में हेयर कलर बालों के लिए नुकसानदायक होता है।
- इसके अलावा मौसम में नमी होने के कारण अच्छे से कलर नहीं होता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App