Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

भारत में ज्यादातर लोग खाने के बाद गुड़ खाना पसंद करते हैं। आज हम आपको गुड़ में छुपे कई फायदे बताएंगे जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

Health Benefits: सर्दी में गुड़ खाने के फायदे, जान कर आप भी रह जाएंगे हैरान
X
गुड़ के फायदे (फाइल फोटो)

Health Benefits: हमने अक्सर सुना होगा कि खाने के बाद मीठा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लोगों को खाने के बाद गुड़ खाते हुए भी देखा होगा। आपको शायद यह जानकर हैरानी होगी कि गुड़ न केवल स्वाद में अच्छा होता है बल्कि उसमें सेहत का भी खजाना होता है। गुड़ कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। बहुत कम लोग गुण के फायदों के बारे में जानते हैं। आपने देखा होगा लोग अक्सर गुड़ का सेवन सर्दियों में अधिक करते हैं। इसलिए आज हम आपको गुड़ से होने वाले 5 फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। जोकि आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है।

गुड़ खाने के फायदे

1.हड्ड‍ियां मजबूत करने में मदद करता है

अगर आपके जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है तो गुड़ आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है। आप गुड़ के साथ अदरक भी खा सकते हैं। गुड़ में कैल्‍शियम और फास्‍फोरस होता है। ये दोनों ही तत्‍व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

2. खून की कमी दूर करता है

गुड़ आयरन का बड़ा स्रोत है। अगर आपका हिमोग्‍लोबिन कम है तो आप रोजाना गुड़ खाएं। इस वजह से डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को गुड़ का सेवन करने की सलाह देता है। एनिमिया के मरीजों के लिए गुड़ बहुत फायदेमंद होता है।

3.पेट के लिए फायदेमंद

गुड़ कब्ज, गैस या एसिडिटी जैसी पेट की बीमारी से निपटने के लिए काफी फायदेमंद है। अगर आपको खट्टी डकार आती हैं तो गुड़, सेंधा नमक और काला नमक मिलाकर खाए ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा। खाने के बाद गुड़ खाने से पाचन शक्ति अच्छी होती है।

4. सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाने के लिेए गुड़ काफी असरदार है। अगर आप गुड़ में काली मिर्च और अदरक मिलाकर खाएंगे तो इससे आपको जुकाम में काफी आराम मिलेगा है। गुड़ को अदरक के साथ गर्म करके खाने से गले की खराश और जलन में आराम मिलता है।

5. ब्लड प्रेशर

गुड़ हाई ब्‍लड प्रेशर को नॉर्मल करने में मदद करता है। हाई ब्‍लड प्रेशर वाले लोगों को डॉक्टरों गुड़ खाने की सलाह देते हैं।

और पढ़ें
Shagufta Khanam

Shagufta Khanam

Jr. Sub Editor


Next Story