संडे को स्पेशल बनाएं ''ग्रिल्ड सैंडविच'', जानें रेसिपी
ग्रिल्ड सैंडविच हर किसी को पसंद आती है। इसे आप कभी भी नाश्ते के लिए आसानी से बना सकते हैं। आज की इस रिपार्ट में हम आफको ग्रिल्ड सैंडविच की रेसिपी बताने जा रहे हैं। ग्रिल्ड सैंडविच को आप किसी स्पेशल ओकेजन पर भी बना सकते हैं।

X
नीरा कुमार/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 May 2018 2:39 PM GMT
ग्रिल्ड सैंडविच हर किसी को पसंद आती है। इसे आप कभी भी नाश्ते के लिए आसानी से बना सकते हैं। आज की इस रिपार्ट में हम आफको ग्रिल्ड सैंडविच की रेसिपी बताने जा रहे हैं। ग्रिल्ड सैंडविच को आप किसी स्पेशल ओकेजन पर भी बना सकते हैं।
मदर्स डे आने वाला है। इस मौके पर घर पर ही ग्रिल्ड सैंडविच की ये रेसिपी ट्राई करके उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं।
ग्रिल्ड सैंडविच रेसिपी बहुत आसान है और इस आसान विधि से आप टेस्टी ग्रिल्ड सैंडविच बना सकते हैं। जानें रेसिपी-
'ग्रिल्ड सैंडविच' के लिए सामग्री
- ब्रेड स्लाइस: 8
- उबले आलू: 1 कप (मैश किए हुए)
- प्याज: 1/4 कप (बारीक कटी हुई)
- गाजर: 2 टेबल स्पून (कद्दूकस की हुई)
- शिमला मिर्च: 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- काली मिर्च चूर्ण: 1/2 टी स्पून
यह भी पढ़ें: ये है दुनिया की सबसे आसान रेसिपी, दो मिनट में बन जाएगा 'रोस्टेड पनीर सीसम क्यूब्स'
- हरी मिर्च: 1 (बारीक कटी हुई)
- हरा धनिया: 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- टोमेटो सॉस: 1 टेबल स्पून
- हरे धनिए की चटनी: 1 टेबल स्पून
- मक्खन: 2 टेबल स्पून
- चाट मसाला: 1 टी स्पून
- अमचूर पावडर: 1 टी स्पून
- बारीक आलू के सेव: 1/2 कप
- नमक: स्वादानुसार
- मक्खन: थोड़ा सा
विधि
- ब्रेड स्लाइसेस के किनारे काट लें। सभी ब्रेड स्लाइस पर थोड़ा-थोड़ा मक्खन लगा दें।
- मिश्रण के लिए नमक, कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, कटी प्याज, गाजर, शिमला मिर्च और टोमेटो सॉस मिला दें।
- चार स्लाइसेस पर मक्खन वाली तरफ यह मिश्रण फैलाएं। ऊपर से बारीक सेव बुरक दें।
- बचे चार स्लाइसों पर मक्खन वाली साइड पर हरी चटनी फैलाकर आलू वाले मिश्रण को इससे ढंक दें।
- मक्खन सैंडविच के दोनों तरफ लगाएं।
- सैंडविच मेकर के ग्रिल्ड वाले मोल्ड से सेंक लें।
- करारा सिंकने तक सेंकें। तिरछा काट कर सर्व करें।
- न्यूट्रिशस ग्रिल्ड सैंडविच तैयार है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story